'दरवाजे पर लॉक, अंदर भीषण आग'; क्या है उस हादसे का असली सच, जिसमें जिंदा जल गए 5 लोग

Bareilly Fire Family Burnt Alive: अचानक आग लगी और उसमें जलकर 5 लोग मर गए। ऐसी विकराल आग लगी कि बचाव करने का मौका ही नहीं मिला। पुलिस जांच में हादसे का एक सच सामने आया।

Bareilly Family Burnt Alive

भीषण आग में यह 5 लोग जिंदा जलकर राख हो गए।

Bareilly Husband Wife And Three Children Burnt Alive: बाहर दरवाजे पर लगा था ताला, अंदर भीषण आग लगी थी और परिवार के 5 लोग जिंदा जल रहे थे। लोगों की सुबह आग की लपटें देखीं तो वारदात का पता चला, लेकिन तब तक पांचों लोग दम तोड़ चुके थे और दुर्गंध आ रही थी। घटना उत्तर प्रदेश के बरेली की है। जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर गांव फरीदपुर में हुई वारदात ने लोगों में दहशत फैला दी। आनन-फानन में पुलिस को फोन करके बुलाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दरवाजे पर लगे ताले पर अटकी जांच

सूचना मिलते ही जिलाधिकारी रविंद्र कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चंद्रभान घटना स्थल पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को बुलाया। पांचों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है, वहीं जांच में हादसे का एक सच भी सामने आया है, लेकिन मामले में पेंच ताले पर फंसा है कि बाहर से ताला क्यों लगा था और किसने लगाया, अगर अंदर परिवार सो रहा था। इसलिए पुलिस हत्या और हादसा दोनों एंगल से केस की जांच करके की किसी नतीजे पर पहुंचेगी।

विज्ञापन

सरकार ने दिया 5 लाख का मुआवजा

पुलिस के अनुसार, मृतकों में पति-पत्नी और उनके 3 बच्चे शामिल हैं। मृतकों की पहचान अजय गुप्ता उर्फ टिंकल (38), पत्नी अनीता (36), बेटा दिव्यांश (9), बेटी दिव्यांका (6) और बेटा दक्ष (3) के रूप में हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर शोक जताया और मृतकों को परिजनों को 5 लाख मुआवजा देने का ऐलान किया। बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चंद्रभान ने बताया कि कमरे के बाहर ताला लगा हुआ था। इस सवाल का जवाब और सुराग अभी तक नहीं लगा है।

विज्ञापन

कमरे के अंदर 2 हीटर भी मिले

पुलिस के अनुसार, कमरे के अंदर 2 हीटर भी मिले। अजय गुप्ता उर्फ टिंकल हलवाई का काम करता था। 3 साल से परिवार के साथ फरीदपुर के मोहल्ला फर्रखपुर में अपने ही रिश्तेदार के मकान में किराये पर रह रहा था। पुलिस ने फायर ब्रिगेड बुलाकर आग बुझाई। ताला-दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी तो पांचों शव जली अवस्था में मिले। कमरे का सारा सामान भी जलकर राख हो गया था। हादसे की सूचना मिलते ही बरेली के DM रविंद्र कुमार भी हादसे की जांच करने घटना स्थल पर पहुंचे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ