उत्तर प्रदेश का मौसम (28 April 2026) UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में भीषण लू के बीच मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी; आज से आंधी और बारिश का हाई अलर्ट

UP Ka Aaj Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 28 April 2026: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट लेने के संकेत दिए हैं. IMD ने कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है. 70-80 KM की रफ्तार से हवाएं चलने और तापमान में गिरावट की संभावना जताई गई है.

UP Weather 28 May

यूपी का मौसम.(Image: AI)

यूपी में आज का मौसम (28 April 2026 Uttar Pradesh Weather Today): उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रही गर्मी और लू से लोग बेहाल हैं और घर से बाहर निकलने से भी डर रहे हैं. लेकिन अब यूपी वालों मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 28 मई यानी आज से प्रदेश के कई हिस्सों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिल सकती है. पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण मौसम तेजी से बदलने वाला है.

विज्ञापन

विभाग का कहना है कि कई जिलों में हवा की रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. इसके साथ ही गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना भी जताई गई है. मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि इस बदलाव के बाद तापमान में करीब 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और लू से राहत मिलने की उम्मीद है. हालांकि अगले दो दिन तक कई इलाकों में तेज धूप और उमस लोगों को परेशान कर सकती है.

विज्ञापन

इन जिलों में आंधी, बारिश और ओले गिरने की चेतावनी

मौसम विभाग ने बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, गोंडा, बलरामपुर, बहराइच, सीतापुर, हरदोई, कन्नौज, कानपुर नगर, कानपुर देहात, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, बुलंदशहर, आगरा, मथुरा, हाथरस, एटा, फिरोजाबाद, इटावा, बिजनौर, मुरादाबाद, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं, झांसी और आसपास के इलाकों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है. वहीं सहारनपुर, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, नोएडा, बुलंदशहर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, बरेली और मुरादाबाद समेत कई जिलों में 28 से 29 मई के बीच ओले गिरने की संभावना जताई गई है. विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले मैदानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी है.

विज्ञापन

गर्म हवाओं के बीच लोगों का हाल बेहाल

प्रदेश के कई शहरों में अभी भी गर्मी का असर लगातार बना हुआ है. मंगलवार और बुधवार को गाजियाबाद का अधिकतम तापमान 41 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण सड़कें दोपहर में लगभग खाली नजर आईं. ट्रैफिक पुलिसकर्मी, मजदूर और बाहर काम करने वाले लोग भीषण गर्मी में अपने काम करने को मजबूर दिखाई दिए. बाजारों में लोग ठंडे पेय पदार्थों और चेहरे को ढककर गर्मी से बचने की कोशिश करते नजर आए. मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 से 48 घंटों में मौसम तेजी से बदल सकता है, इसलिए लोगों को घर से निकलने से पहले मौसम अपडेट जरूर देख लेना चाहिए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ