पहले शराब के लिए चप्पल से पीटा! फजीहत हुई तो अब माफी मांग रहे हैं Rahat Fateh Ali Khan

Rahat Fateh Ali Khan Video Controversy: नौकर को पीटने का वीडियो वायरल हुआ तो मशहूर सिंगर बैकफुट पर आ गए और माफी मांग ली। उन्होंने एक वीडियो शेयर करके स्पष्टीकरण दिया है।

Rahat Fateh Ali Khan Viral Video

पाकिस्तानी सिंगर का नौकर को पीटने का वायरल हुआ वीडियो।

Rahat Fateh Ali Khan Apologises For Assaulting Video: पाकिस्तानी सिंगर राहत फतेह अली खान नौकर को चप्पल से पीटने के मामले में बैकफुट पर आ गए हैं। उन्होंने वायरल हुए वीडियो पर खेद जताते हुए माफी मांगी और अपना पक्ष रखा। सिंगर ने एक वीडियो शेयर करके पूरा मामला बताया और स्पष्टीकरण दिया कि जिस बोतल का जिक्र किया जा रहा है, उसमें शराब नहीं, बल्कि पवित्र जल था।

विज्ञापन

विज्ञापन

वीडियो को गलत तरीके से पेश करने के आरोप लगाए

माफी मांगते हुए सिंगर ने कहा कि वीडियो में उनके साथ उनके स्टूडेंट हैं। यह उनके और उनके स्टूडेंट के बीच का मामला है। उन्होंने अपने स्टूडेंट को गलती की सजा दी, लेकिन उसे गलत तरीके से पेश किया जा रहा है।

पाकिस्तान के सिंगर ने कहा कि मेरा स्टूडेंट नवीद हसनैन है। वीडियो में जिस बोतल की बात की जा रही है, वह शराब की बोतल नहीं, बल्कि पवित्र जल की बोतल थी, जो उसने खो दी थी और कहीं रखकर भूल गया था।

विज्ञापन

वहीं नवीद हसनैन ने कहा कि राहत फतेल अली खान मेरे पिता जैसे हैं और शिक्षक हैं। वह हमसे बहुत प्यार करते हैं। उन्हें बदनाम करने के लिए वीडियो को गलत तरीके से पेश किया गया है।

विज्ञापन

क्या है मामला?

बता दें कि शनिवार को राहत फतेह अली खान का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में वे एक शख्स को चप्पल से पीटते नजर आए। वे उसकी पीठ पर चप्पल मार रहे थे और गुस्सा कर रहे थे। गुस्सा करते हुए वे एक बोतल के बारे में पूछ रहे थे। मार खा रहे शख्स ने जवाब दिया कि कौन-सी बोतल तो सिंगर उसके बाल खींचने लगे और उसे धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया।

वीडियो सामने आने के बाद दावा किया गया कि राहत फतेह अली खान ने शराब की बोतल के लिए अपने नौकर को इस तरह पीटा, जिसके चलते सिंगर नेटिजन्स के टारगेट पर आए गए। वे काफी ट्रोल हुए और उनकी इस हरकत को देखकर फैन्स ने अपनी भड़ास निकाली।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ