फ्लाइट उड़ने वाली थी, अचानक इमरजेंसी गेट खोलकर शख्स ने जो किया, देखकर पैसेंजरों की अटकी सांसें

Mexico Airport Guatemala Flight Accident: यात्री ने अचानक जहाज का इमरजेंसी गेट खोला और बाहर निकल गया। फिर जो हुआ, यकीन नहीं कर पाएंगे। बाकी पैसेंजरों के भी हाथ-पैर फूल गए थे।

Mexico City International Airport

मैक्सिको से ग्वाटेमाला जा रही फ्लाइट में पैसेंजर की हरकत ने हड़कंप मचा दिया था।

Mexico International Airport Guatemala Flight Accident: फ्लाइट उड़ने ही वाली थी। पैसेंजरों को आपात स्थिति में बचाव करने के नियम बताए जा रहे थे कि एक पैसेंजर ने अचानक प्लेन का इमरजेंसी गेट खोल दिया और बाहर निकल गया। वह जहाज के विंग पर चलने लगा। ऐसा करते हुए उसके दोस्त ने उसे प्रोत्साहित किया, लेकिन इस हरकत ने बाकी पैसेंजरों की जान खतरे में डाल दी थी।

विज्ञापन

शख्स को जहाज के विंग पर चलते देखकर पैसेंजरों की सांसें सूख गई। क्रू मेंबर्स में भी हड़कंप मच गया। उन्होंने तुरंत इंजन बंद करके सिक्यारिटी गार्ड बुलाए और पैसेंजर को तुरंत अंदर खींचा। इसके बाद उसे  और उसके दोस्त को भी जहाज से उतार दिया गया। पुलिस दोनों को पकड़कर थाने ले गई।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by The Associated Press (AP) (@apnews)

शख्स की हरकत देखकर भड़क गए पैसेंजर्स

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, घटना मैक्सिको सिटी की है। मैक्सिको सिटी इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने बयान जारी करके घटना के बारे में बताया। 25 जनवरी को एयरो मैक्सिको की फ्लाइट ग्वाटेमाला के लिए उड़ान भरने वाली थी। अचानक एक पैसेंजर ने इमरजेंसी गेट खोल दिया और बाहर निकलकर जहाज के विंग पर चलने लगा। फिर अचानक दौड़कर अंदर आ गया।

विज्ञापन

हालांकि, उसने जहाज को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाया, लेकिन पैसेंजर उसकी यह हरकत देखकर भड़क गए। उन्होंने शख्स की इस हरकत के वीडियो बनाए और तस्वीरें भी क्लिक कीं। इसके बाद सिक्योरिटी गार्ड को बुलाकर उसे उन्हें सौंप दिया गया। साथ ही पैसेंजर्स ने शख्स के खिलाफ लिखित शिकायत पुलिस को दी।

यह भी पढ़ें:

विज्ञापन

पैसेंजर ने क्यों किया ऐसा, खुद बताई कहानी

इमरजेंसी गेट खोलकर जहाज के विंग पर चलने वाले शख्स ने बताया कि ग्वाटेमाला सिटी के लिए उड़ने वाली फ्लाइट AM672 गुरुवार को 4 घंटे 56 मिनट लेट थी। पैसेंजर्स जहाज में बोर्ड कर चुके थे, लेकिन टेक्निकल फॉल्ट के कारण फ्लाइट लेट हो गई। ऐसे में एयरलाइन ने पैसेंजर्स को बिना वेंटिलेशन और पानी के 5 घंटे तक इंतजार कराया।

वीडियो में यात्रियों को खुद पंखा करते और फ्लाइट अटेंडेंट से पानी मांगते हुए देख सकते हैं। इसलिए उसे ऐसी हरकत करनी पड़ी, ताकि कुछ हवा अंदर आए और पैसेंजरों को राहत मिले। इसलिए उसे अपने किए का कोई पछतावा नहीं है, वह कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार है। पैसेंजर की बात सुनने के बाद यात्रियों ने कहा कि उसने तो हमारी जान बचाई।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: 

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ