Uttar Pradesh Crime News: यूपी के बांदा में घरेलू कलह के चलते एक कपल ने जान देने की कोशिश की। पति और पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद पत्नी ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। पति ने उसको देखा तो कहा कि अगर तुम नहीं रहोगी तो मैं भी जिंदा नहीं रहूंगा। इसके बाद पति ने छत से छलांग लगा दी। दोनों को तुरंत अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां पर पत्नी को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, पति की हालत गंभीर बनी हुई है। पति का नाम कृष्ण कुमार है। उसकी पत्नी पूजा की मौत हो चुकी है।
यह भी पढ़ें:14 महीने में नहीं घटा बीवी का वजन तो जिम ट्रेनर पति से मांगा तलाक, आगरा में अजीब मामला
बबेरू कोतवाली क्षेत्र के सतन्याय गांव में किसी बात को लेकर पत्नी को पति ने डांट दिया था। जो उसे काफी महंगी पड़ गई। गुस्साई पत्नी ने जब जहर निगला तो कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ गई। पति ने उसे देखा तो एकदम छत से छलांग लगा दी। कहा कि जब तुम ही नहीं रहोगी, तो मैं अकेला जिंदगी जी कर क्या करूंगा? छत से कूदने के बाद पति बुरी तरह घायल हो गया। पत्नी ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दोनों की दर्दनाक मौत के बाद इलाके में शोक की लहर है। परिजनों ने बताया कि महिला का पति 3 दिन पहले ही गुजरात से लौटकर आया था। दोनों की शादी को कुछ ही दिन हुए हैं।
मामूली बात को लेकर कहासुनी, उजड़ गया घर
किसी बात को लेकर कृष्ण का पूजा से झगड़ा हुआ था। नाराज पत्नी ने जहर निगल लिया। जिसको देख पति भी छत से नीचे कूद गया। परिजन दोनों को लेकर स्वास्थ्य केंद्र गए थे। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया था। इलाज के दौरान पत्नी की मौत हो गई। वहीं, पति की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। उसका इलाज जारी है। पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है। परिजनों से पुलिस पूछताछ कर रही है। चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विनीत सचान ने महिला की मौत की पुष्टि की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
संबंधित खबरें
नारीशक्ति के सशक्तिकरण से उज्ज्वल होगा भविष्य: CM योगी आदित्यनाथ
2 hrs agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
3 hrs ago'यह मर्डर नहीं, आत्महत्या थी', इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे का वीडियो आया सामने
4 hrs agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
4 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
5 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
15 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
17 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
19 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
19 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines