---विज्ञापन---

14 महीने में नहीं घटा बीवी का वजन तो जिम ट्रेनर पति से मांगा तलाक, आगरा में अजीब मामला

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक महिला ने अपने पति से तलाक मांग लिया है। तलाक का कारण बड़ा अजीब है। जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। महिला का पति जिम ट्रेनर है, जिससे उसने 14 महीने पहले शादी की थी। अब दोनों की काउंसलिंग की जा रही है। तलाक मांगने के पीछे सामने आई वजह चर्चा में बनी हुई है।

---विज्ञापन---

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में एक दंपती में विवाद हो गया है। विवाद के चलते महिला ने अपने पति से तलाक की डिमांड की है। महिला का पति जिम ट्रेनर है। दोनों ने 14 महीने पहले शादी की थी। तलाक की वजह अजीब है, जिसे सुनने के बाद हैरान होना लाजिमी है। महिला को काफी समझाया गया है, लेकिन वह अपनी बात पर अड़ी हुई है। महिला मोटी है। जबकि उसका पति फिट। अब पत्नी सिर्फ इस बात पर तलाक लेने के लिए अड़ी है कि वह जिम में वजन कम करने के लिए आती थी। जिम ट्रेनर ने वजन कम करने का झांसा देकर शादी की थी। लेकिन 14 महीने में बिल्कुल भी वजन कम नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें:पांच संग सुहागरात मना चुकी ‘दुल्हन’ कैसे हुई थी HIV पॉजिटिव; संपर्क में आए लोगों का क्या होगा?

---विज्ञापन---

वह पहले भी 75 किलोग्राम की थी। अब भी इतने ही किलोग्राम की है। पति का वेट कम करवा देने का आश्वासन जरा भी काम नहीं आया। उसकी शादी को 14 महीने बीत चुके हैं। लेकिन वजन कम होने का नाम नहीं ले रहा है। वह अपना स्लिम होने का सपना पूरा नहीं कर पाई। इस बात को लेकर अब पति पर गुस्सा है। जिसके बाद ये तलाक का मामला परामर्श केंद्र तक पहुंचा है। महिला की अजीब तलाक की डिमांड चर्चा में है। हैरान अधिकारियों ने महिला की काफी देर तक काउंसलिंग भी की है। लेकिन महिला ने दो टूक कहा है कि वह पति से तलाक चाहती है। उसके साथ नहीं रहना चाहती।

---विज्ञापन---

75 से एक किलोग्राम भी कम नहीं हुआ वजन

युवती के अनुसार वह अपने बढ़ते वजन से परेशान थी। जिसके बाद जिम ज्वाइन की थी। लेकिन जिम का ट्रेनर तब तो उसका खूब ख्याल रखता था। उसने युवती को भरोसा दिया था कि वह जल्द पतली हो जाएगी। उसका वजन कम हो जाएगा। इसी भरोसे के कारण दोनों में लव हो गया। जिसके बाद दोनों ने विवाह रचा लिया था। लेकिन स्लिम होने का सपना 14 महीने में सिर्फ सपना ही रहा। 26 साल की युवती का वजन इस समय 75 किलोग्राम है। शादी से पहले भी उसका वजन इतना ही था। लंबे समय से वजन कम करने की कोशिश भी काम नहीं आई। जिम ट्रेनर से शादी भी की, लेकिन कोई फायदा उसको नहीं मिला। अब 14 महीने बाद पति से अलग होने का फैसला किया है।

First published on: Jun 25, 2024 07:14 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola