हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

यूपी पुलिस ने सुभासपा नेता को बाथरूम में बंद कर पीटा, वीडियो में दिखाए शरीर के निशान

Party Leader Beaten by Police: सुभासपा पार्टी के नेता उमापति राजभर को बलिया पुलिस ने बेरहमी से पीटा। पुलिस ने उन्हें बाथरूम में बंद करके मारा। अब राजभर का बयान सामने आया है।

विज्ञापन

Party Leader Beaten by Police: उत्तर प्रदेश के बलिया में पुलिस सरेआम गुंडागर्दी पर उतर आई है। पुलिस ने एक पार्टी के नेता की बुरी तरह से पिटाई कर दी। कचेहरी में एक अंजान शख्स से नोकझोंक होने पर पुलिस उन्हें पकड़ कर ले गई और बाथरूम में बंद करके उनकी पिटाई कर दी। यही नहीं पुलिस ने उन्हें धमकी भी दे डाली, जिसके डर से पार्टी प्रभारी ने मामले पर कोई कार्रवाई नहीं की।

क्या है मामला?

यह मामला यूपी के बलिया जिले में स्थित बांसडीह तहसील का है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के विधानसभा प्रभारी उमापति राजभर ने बलिया पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। राजभर का कहना है कि मैं किसी काम से तहसील गया था। तहसील के बाहर खड़ा था। तभी एक चार चक्का गाड़ी आई और उसने मेरे पैर पर चढ़ा दी। जब मैं चिल्लाया तो उसने और गाड़ी और आगे बढ़ा दी। फिर वो गाड़ी से उतरकर मुझे गाली देने लगा। तभी मैंने उसका कॉलर पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें- अबू आजमी को यूपी भेजो, इलाज कर देंगे… विधानसभा में CM योगी ने क्या कहा?

विज्ञापन

पुलिस ने पकड़ा

राजभर का कहना है कि आरोपी शख्स SDM साहब का स्टैनो था, जिसका नाम दीपक था। वकीलों के बीच बचाव से मामला सुलझ गया। वो वहां से चला और उसने कोतवाली में फोन करके शिकायत कर दी। मैं कचेहरी में ही था, तभी रंजीत नाम के SI दरोगा और शैलेश सिपाही आए और मुझे पकड़ कर ले गए।

कोतवाल ने दी धमकी

राजभर ने बताया कि पुलिस वालों ने मुझे बाथरूम में बंद करके बहुत मारा। कोतवाल ने भी मुझे बेरहमी से मारा। उन्होंने मेरा गमछा खींचकर फेंक दिया। हाथ-पैर पर बुरी तरह से चोट लगी है। एक आंख भी सूज गई है। जब तहरीर देने थाने पहुंचे तो कोतवाल संजय सिंह हम पर सुलह करने का दबाव डालने लगे। पुलिसकर्मियों से गलती हो गई। मगर हमने दरोगा और सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा दिया है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Ballia News: चौथी के बच्चे को टीचर ने बेरहमी ने पीटा, मां ने फोटो में दिखाए मार के निशान

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola