Ram Mandir Trust Meeting Ayodhya: राम मंदिर परिसर में हाल ही में हुई चढ़ावा चोरी की घटना के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक पखवाड़े भर में दूसरी बार बुधवार को बुलाई गई है. ट्रस्ट के अध्यक्ष महांत नृत्यगोपाल दास की अध्यक्षता में अयोध्या के मणिरामदास जी की छावनी में आयोजित इस बैठक का मुख्य उद्देश्य ट्रस्ट में रिक्त पड़े तीन ट्रस्टियों के पदों को भरना, नए स्थायी महासचिव का चयन करना और मंदिर प्रबंधन के लिए नए मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) के नाम पर मुहर लगाना है. इसके अलावा मंदिर परिसर में वित्तीय पारदर्शिता और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए व्यापक फेरबदल किए जा रहे हैं.
‘राम मंदिर चंदा चोरी केस में दोबारा बनाएं SIT…’, योगी सरकार को सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश
राम मंदिर परिसर में चढ़ावा चोरी की अप्रिय घटना के बाद ट्रस्ट ने अपने प्रशासनिक ढांचे में आमूलचूल परिवर्तन करने का निर्णय लिया है. पूर्व में 6 जुलाई को हुई बैठक में मंदिर व्यवस्थापक गोपाल राव को विशेष आमंत्रित सदस्य पद से हटा दिया गया था, जबकि ट्रस्टी कृष्ण मोहन को अंतरिम महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई थी. मंदिर के दैनंदिन संचालन को पेशेवर और पारदर्शी बनाने के लिए पहली बार मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) की नियुक्ति की जा रही है. इस पद के लिए ट्रस्ट द्वारा आवेदन आमंत्रित किए गए थे, जिसमें 5,000 से अधिक दावेदारों ने अपनी उम्मीदवारी प्रस्तुत की है. वरिष्ठ सदस्यों की समिति इन आवेदनों की स्क्रूटनी के बाद अंतिम नामों का प्रस्ताव आज की बैठक में रखेगी.
बेसमेंट में शिफ्ट होगा काउंटिंग रूम
भविष्य में दान और चढ़ावे में किसी भी प्रकार की हेराफेरी या गबन को रोकने के लिए ट्रस्ट ने काउंटिंग रूम के बुनियादी ढांचे में बदलाव किया है. चढ़ावा गणना कक्ष को अब मुख्य परिसर से स्थानांतरित कर परकोटे के बेसमेंट में शिफ्ट किया जाएगा. श्रद्धालुओं और अधिकारियों के लिए ऐसी व्यवस्था की जा रही है जिससे कि नोटों व धातुओं की गिनती की प्रक्रिया को लाइव देखा जा सके. रामलला की सेवा-पूजा में तैनात वैदिक आचार्यों व अर्चकों के दैनिक कार्यों एवं सुरक्षा नियमावली का भी पुनरीक्षण किया जाएगा.
संबंधित खबरें
अयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 hr agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
3 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
4 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
4 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
14 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
14 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
15 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
1 day ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
1 day agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines