अयोध्या में एक बार फिर भक्तों के लिए आस्था और उल्लास का खास मौका आ गया है। रामलला के बाल रूप के दर्शन के बाद अब भक्त जल्द ही भगवान राम को राजा के रूप में भी देख सकेंगे। राम मंदिर के पहले तल पर भव्य राम दरबार सजाया जा रहा है, जिसमें राम राजा के रूप में विराजेंगे। यह पल अयोध्या के इतिहास में एक नई शुरुआत की तरह होगा। जैसे-जैसे प्राण प्रतिष्ठा का शुभ अनुष्ठान शुरू हुआ है, वैसे-वैसे श्रद्धालुओं की भावनाएं और उत्साह भी चरम पर पहुंच गया है।
पहले बालक राम, अब राजा राम के दर्शन
अयोध्या में राम भक्तों के लिए एक और बड़ा अवसर आने वाला है। पिछले साल 22 जनवरी 2024 को प्रभु श्रीराम को बालक राम के रूप में राम जन्मभूमि मंदिर में स्थापित किया गया था। अब 5 जून 2025 के बाद श्रद्धालु भगवान राम के एक और रूप राजा राम के दर्शन कर सकेंगे। मंदिर के पहले तल पर भव्य राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान शुरू हो गया है, जिसमें भगवान राम को राजा के रूप में स्थापित किया जाएगा। राम दरबार में राम के साथ माता सीता, भाई लक्ष्मण, भक्त हनुमान और भरत-शत्रुघ्न की मूर्तियां भी विराजमान होंगी।
प्राण प्रतिष्ठा को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह
राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। राम मंदिर के बाहर श्रद्धालु बड़ी संख्या में जुट रहे हैं और कहते हैं कि अगली बार अब उन्हें बाल स्वरूप राम लला के साथ राजा राम के भी दर्शन मिलेंगे। हालांकि यह आयोजन सादगी के साथ किया जा रहा है। अयोध्या और काशी के कुल 101 विद्वान आचार्य मंदिर परिसर में पूजन-अनुष्ठान करवा रहे हैं। आम भक्तों की इसमें प्रत्यक्ष भागीदारी नहीं होगी, क्योंकि यह प्रक्रिया केवल मंदिर परिसर के अंदर ही संपन्न होगी।
महत्वपूर्ण लोग होंगे शामिल, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
विश्व हिंदू परिषद के प्रवक्ता शरद शर्मा ने जानकारी दी कि इस विशेष आयोजन में आमंत्रित लोगों में सिर्फ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विश्व हिंदू परिषद के प्रमुख पदाधिकारी और संघ के वरिष्ठ प्रतिनिधि ही शामिल होंगे। यह पूरी प्रक्रिया धार्मिक अनुशासन और मर्यादा के साथ संपन्न होगी। राम दरबार की स्थापना अयोध्या में रामराज्य की परंपरा को और मजबूत करने वाली मानी जा रही है।
IG अयोध्या ने दी सुरक्षा को लेकर जानकारी
अयोध्या के IG प्रवीण कुमार ने बताया कि राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं। मंदिर परिसर और अयोध्या शहर में सुरक्षा बलों की अतिरिक्त तैनाती की गई है। ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है और शहर में हर आने-जाने वाले पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे संयम और श्रद्धा के साथ दर्शन करें और प्रशासन का सहयोग करें।
संबंधित खबरें
अब नहीं रोकेगी पढ़ाई, गांव में खुला ज्ञान का डिजिटल द्वार: सीएम योगी
2 hrs agoनोएडा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग, बिहार जा रहे 30 यात्री बस से कूदे
3 hrs agoक्या मौत से पहले डिप्रेशन में था प्रेमानंद महाराज का शिष्य रसिक दुलारी?
9 hrs agoपीएम मोदी के विजन को डबल इंजन सरकार ने जमीन पर उतारा: सीएम योगी
11 hrs agoUP राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट नहीं उतारेंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव?
12 hrs agoUP सरकार का बड़ा फरमान, अब दवाओं की मनमानी कीमत पर लगेगी लगाम
12 hrs agoLPG: e-KYC न कराने पर गाजियाबाद में 1.5 लाख घरों में गैस सिलेंडर बुकिंग बंद
14 hrs agoपावर स्टार पवन सिंह पर 1000 रुपए जुर्माना, फैमिली कोर्ट में नही हुए पेश
23 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
1 day agoयूपी चुनाव में कांग्रेस की 200 सीटों की डिमांड पर क्या बोले सपा सांसद?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines