Army Chopper Chetak Emergency Landing In Prayagraj: भारतीय सेना के चेतक हेलीकॉप्टर की प्रयागराज में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। कहा जा रहा है कि तकनीकी खराबी के बाद चॉपर के इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला लिया गया।
जानकारी के बाद, सेना की इंजीनियरिंग यूनिट ने मौके पर पहुंचकर तकनीकी निरीक्षण किया। अधिकारियों ने कहा कि हेलिकॉप्टर को फिर वायु सेना अड्डे पर वापस भेज दिया गया। मध्य वायु कमान ने कहा कि रेग्युलर ट्रेनिंग मिशन पर निकले इंडियन एयरफोर्स के चेतक हेलीकॉप्टर ने सुबह 10.40 बजे प्रयागराज के पास होलागढ़ में सुरक्षित एहतियाती लैंडिंग की।
अधिकारियों की ओर से बताया गया कि इमरजेंसी लैंडिंग में कोई नुकसान या किसी जवान को चोट की सूचना नहीं है। आवश्यक तकनीकी सहायता प्रदान करने के बाद हेलीकॉप्टर को वापस बेस पर भेज दिया गया है। एक बयान में बताया गया कि हेलीकॉप्टर अयोध्या से प्रयागराज आ रहा था।
बता दें कि इससे पहले भी सेना के हेलिकॉप्टर्स की इमरजेंसी लैंडिंग की खबरें आई हैं। पिछले महीने यानी सितंबर में हरियाणा के यमुनानगर में सेना के चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी।
उस दौरान भी खबर आई थी कि तकनीकी खराबी की वजह से चॉपर की शादीपुर गांव के खेतों में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी।
(Klonopin)
संबंधित खबरें
LIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
4 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
4 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
7 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
7 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
17 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
20 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines