Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

Viral Video: ‘सारस’ के बाद आरिफ को मिला नया दोस्त, सोशल मीडिया पर फिर से छाई ये पोस्ट

Viral Video: सारस के साथ दोस्ती को लेकर चर्चाओं में आए अमेठी के मोहम्मद आरिफ एक बार फिर से सुर्खियां बंटोर रहे हैं। सारस के बाद अब उन्हें नया दोस्त ‘बाज’ मिल गया है। आरिफ के साथ बाज की दोस्ती का वीडियो फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया गया है कि […]

Author
Edited By : Naresh Chaudhary Updated: Aug 8, 2023 19:43
Arif Video, Hawk video, Social Media post, Viral Video, Dosti Video, UP News

Viral Video: सारस के साथ दोस्ती को लेकर चर्चाओं में आए अमेठी के मोहम्मद आरिफ एक बार फिर से सुर्खियां बंटोर रहे हैं। सारस के बाद अब उन्हें नया दोस्त ‘बाज’ मिल गया है। आरिफ के साथ बाज की दोस्ती का वीडियो फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया गया है कि बाज भी आरिफ को घायल अवस्था में मिला था।

सारस से आरिफ को होना पड़ा था अलग 

जानकारी के मुताबिक, आरिफ के पहले दोस्त सारस को वन विभाग के कर्मचारी लेकर कानपुर चिड़ियाघर चले गए थे, लेकिन इसी बीच उन्हें अब नया दोस्त मिल गया है। बताया गया है कि पिछले एक माह से यह बाज आरिफ के साथ ही रह रहा है। बाज आरिफ के हाथ और कंधे पर बैठ जाता है। साथ-साथ रहता है। खाना-पीना भी साथ ही करता है।

---विज्ञापन---

बाज की ये है कहानी

इस बारे में आरिफ ने बताया कि महीनेभर पहले नसीराबाद से एक फोन आया था। कहा था कि यहां एक बाज घायल है। मैं वहां गया और बाज को साथ ले आया। उन्होंने बताया कि वह किसी बाइक से टकराकर घायल हो गया था। आरिफ ने गौरीगंज के सरकारी पशु अस्पताल में उसका इलाज कराया। चार-पांच दिन में ठीक हो जाने के बाद बाज को आजाद कर दिया, लेकिन वह मेरे पास आ जाता है। साथ रहता है। जब मन करता है चला जाता है, जब मन करता है आ जाता है। इतना ही नहीं, घर के पास मंडराता रहता है।

बाज को लेकर आरिफ ने ये कहा

आरिफ ने कहा कि सारस राजकीय पक्षी था, इसलिए उसे छीन लिया गया। उम्मीद है बाज को नहीं छीना जाएगा। इस बावत डीएफओ डीएन सिंह ने कहा कि बाज पाले जाने की सूचना नहीं है। नियमों को देखा जाएगा कि बाज किस श्रेणी में आता है।

 

उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

First published on: Aug 08, 2023 07:43 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.