हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

अपना दल कमेरावादी ने चौंकाया, लोकसभा चुनाव की लिस्ट पर लिया यूटर्न

Apna Dal Kamerawadi List Lok Sabha Election 2024: अपना दल कमेरावादी ने एक बार फिर चौंका दिया है। पहले इंडिया गठबंधन में शामिल सपा से पूछे बिना लिस्ट जारी करके अपना दल ने चौंकाया था।

विज्ञापन
Apna Dal Kamerawadi

Apna Dal Kamerawadi List Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियों ने तैयारी तेज कर दी है। उत्तर प्रदेश की 80 सीटों पर एनडीए और इंडिया गठबंधन में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। हालांकि अखिलेश यादव पर गठबंधन को न बचा पाने के भी आरोप लग रहे हैं। इस बीच अपना दल कमेरावादी ने चौंका दिया है।

लोकसभा चुनाव के लिए जारी उम्मीदवारों की लिस्ट ली वापस 

अपना दल कमेरावादी ने लोकसभा चुनाव के लिए जारी की गई लिस्ट पर यूटर्न लेते हुए इसे वापस ले लिया है। अपना दल कमेरावादी राष्ट्रीय अध्यक्ष के अनुसार, लोकसभा चुनाव के लिए घोषित सीटों की सूची को अग्रिम सूचना तक निरस्त कर दिया गया है। अब संशोधित सूची जल्द ही जारी की जाएगी।

तीन सीटों पर उतारे थे प्रत्याशी

दरअसल, सपा गठबंधन में शामिल अपना दल कमेरावादी और जनवादी पार्टी सोशलिस्ट ने समाजवादी पार्टी से पूछे बिना अलग लिस्ट जारी कर दी थी। अपना दल कमेरावादी  की ओर से उत्तर प्रदेश की मिर्जापुर, फूलपुर और कौशांबी सीट पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया था। जबकि समाजवादी पार्टी की ओर से भी मिर्जापुर सीट पर उम्मीदवार उतार दिया गया। पार्टी की ओर से इससे पहले एक चिट्ठी भी जारी की गई थी। जिसमें इंडिया अलायंस के साथ चुनाव लड़ने का ऐलान किया गया था।

विज्ञापन

अखिलेश यादव की रणनीतिक जीत

इस लिस्ट के जारी होने के बाद से ही माना जा रहा था कि पल्लवी पटेल और उनकी मां कृष्णा पटेल का कद इंडिया अलायंस में बढ़ रहा है। दूसरी ओर अखिलेश यादव पर गठबंधन को न बचा पाने के आरोप लग रहे थे। हालांकि अब अपना दल (के) की ओर से लिस्ट वापस लेने के बाद इसे रणनीतिक रूप से अखिलेश यादव की जीत माना जा रहा है। अपना दल (के) के प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यदि कोई गलतफहमी या मुद्दा है तो इसे सुलझा लिया जाएगा। माना जा रहा है कि दोनों पार्टियों के बीच सीट शेयरिंग पर सहमति बन गई है।

कृष्णा पटेल हैं अध्यक्ष

आपको बता दें कि अपना दल की स्थापना 4 नवंबर 1995 को सोने लाल पटेल और चौधरी बलिहारी पटेल की ओर से की गई थी। वह दलित नेता कांशी राम के सहयोगी थे। अब इसकी कमान कृष्णा पटेल के हाथ में है। वह दिवंगत सोने लाल पटेल की वाइफ हैं। बता दें कि 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अपना दल (कमेरावादी) समाजवादी पार्टी के साथ सहयोगी थी। सिराथू में डॉ. पल्लवी पटेल को समाजवादी पार्टी ने मैदान में उतारा गया, जिन्होंने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को 7,337 वोटों के शिकस्त दी थी।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: लालू यादव ने बिहार में BJP के साथ कर दिया ‘खेला’, अब क्या करेगा NDA?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola