Lalu Yadav Bihar News

Lok Sabha Election 2024: लालू यादव ने बिहार में BJP के साथ कर दिया 'खेला', अब क्या करेगा NDA?

Bihar Lok Sabha Election 2024: बिहार में लोकसभा चुनाव से पहले लालू प्रसाद यादव ने बीजेपी और एनडीए की टेंशन बढ़ा दी है। उन्होंने ऐसी रणनीति तैयार की है, जिससे एनडीए की टेंशन बढ़ गई है। देखें यह वीडियो…

Bihar Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के पहले चरण में बिहार की 4 सीटों (औरंगाबाद, गया, जमुई और नवादा) पर मतदान होना है। ऐसे में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर बीजेपी और एनडीए की टेंशन बढ़ा दी है। इस लिस्ट में 4 उम्मीदवारों के नाम हैं, जिनमें से 2 कुशवाहा बिरादरी से आते हैं। राजद ने राजपूत बाहुल्य इलाका औरंगाबाद से अभय कुशवाहा और नवादा से श्रवण कुशवाहा को प्रत्याशी बनाया है।

विज्ञापन

माना जा रहा कि पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव यह दिखाना चाहते हैं कि उनकी पार्टी आरजेडी सिर्फ यादव और मुसलमान की पार्टी नहीं है, बल्कि A टू Z या BAAP की पार्टी भी है। BAAP का मतलब बहुजन, अगड़ी, आधी आबादी और गरीब है। बिहार जाति सर्वे में कोयरी और कुर्मी मिलाकर 7 फीसदी है। यानी यह वोट बैंक चुनाव परिणाम प्रभावित कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए देखें यह वीडियो…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ