उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद शहर में एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई जिसने पूरे जिले को हिलाकर रख दिया. ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र के रतुपुरा रोड स्थित सब्जी मंडी के सामने यशी इंटरप्राइजेज के मालिक 35 वर्षीय अंकित चौहान ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से सिर पर सटाकर गोली मार ली. गोली चलने की आवाज से आस-पास के इलाके में हड़कंप मच गया और लोग मौके की ओर दौड़ पड़े. जब तक कोई कुछ समझ पाता, अंकित चौहान की मौके पर ही मौत हो चुकी थी. घटना की सूचना मिलते ही ठाकुरद्वारा पुलिस मौके पर पहुंची, घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने मौके से रिवॉल्वर और अन्य साक्ष्य बरामद कर लिए हैं.
फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है और हर एंगल से मामले की जांच कर रही है कि यह आत्महत्या थी या इसके पीछे कोई और कारण छिपा है अंकित चौहान के दो छोटे बच्चे हैं एक बेटा और एक बेटी. इस घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है. पत्नी और परिजन बेसुध हालत में हैं. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मोहल्ले के लोग भी स्तब्ध हैं, क्योंकि अंकित चौहान शहर के जाने-माने, मिलनसार और लोकप्रिय व्यापारी के रूप में जाने जाते थे.
स्थानीय व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और साथी व्यापारियों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. कई लोग यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर अंकित चौहान जैसे खुशमिजाज व्यक्ति ने ऐसा कदम क्यों उठाया. प्राथमिक जांच में पता चला है कि अंकित सुबह दुकान पर सामान्य रूप से पहुंचे थे. कुछ देर बाद अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर आस-पास के दुकानदार और राहगीर मौके की ओर दौड़े, जहां उन्हें खून से लथपथ गिरा देखा. लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी.
ठाकुरद्वारा कोतवाली प्रभारी ने बताया कि घटना के हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है. रिवॉल्वर लाइसेंसी है और उसके सभी दस्तावेज पुलिस ने कब्जे में ले लिए हैं. फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है ताकि तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा सकें. पुलिस अब परिवार और परिचितों से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आत्महत्या के पीछे आर्थिक, पारिवारिक या मानसिक कोई कारण था या नहीं.
मुरादाबाद में अंकित चौहान की आत्महत्या की यह खबर तेजी से फैल गई है और शहर भर में शोक की लहर दौड़ गई है. व्यापारियों का कहना है कि अंकित हमेशा मुस्कुराते रहते थे, किसी से मनमुटाव नहीं रखते थे. उनका इस तरह दुनिया छोड़ जाना सबके लिए एक बड़ा सदमा है. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. शहर में व्यापारी वर्ग और स्थानीय जनता इस दर्दनाक घटना से गहरे सदमे में हैं. मुरादाबाद ठाकुरद्वारा रतुपुरा रोड स्थित यशी इंटरप्राइजेज की दुकान के बाहर अब मातम पसरा है, जहां एक खुशमिजाज व्यापारी की जिंदगी ने अचानक खामोशी ओढ़ ली.
संबंधित खबरें
पूजा कर रही मुस्कान, साहिल परेशान... ब्लू ड्रम मर्डर में आज सजा का फैसला
2 mins agoसीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
13 hrs agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
18 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
18 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
22 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
23 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
1 day agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
1 day agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines