Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

दामाद के साथ भागने वाली सास अब जीजा के साथ फरार, साथ ले गई 2 लाख कैश और गहने

Jija Sali Love Story: वैलेंटाइन डे से पहले महिला अपने जीजा के साथ फरार हो गई है और यही महिला पहले अपने दामाद के साथ भागी थी। दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें खाते हुए शादी रचाई थी। मामला अलीगढ़ का है और महिला के पति ने पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज करने की गुहार लगाई है।

Author
Edited By : Khushbu Goyal Updated: Feb 12, 2026 12:32
Aligarh Saas Damad Love Story
अलीगढ़ के सास-दामाद, जिन्होंने भागकर शादी कर ली थी।

Aligarh News: अप्रैल 2025 की सास-दामाद की लव स्टोरी याद है। अलीगढ़ में बेटी की शादी से 12 दिन पहले अनीता अपने होने वाले दामाद राहुल के साथ फरार हो गई थी। जी हां, उसी लव स्टोरी में अब नया ट्विस्ट आ गया है, क्योंकि सपना ने अब दामाद राहुल के साथ भी बेवफाई कर दी है और अब उसका वैलेंटाइन जीजा है, जिसके साथ वह फरार हो गई है। साथ में वह 2 लाख कैश और गहने भी ले गई है।

यह भी पढ़ें: अपनी मर्जी से भागे सास-दामाद थाने में क्यों? दोनों की लव स्टोरी पर क्या कहता है कानून

---विज्ञापन---

पति राहुल ने पुलिस को दी शिकायत

अलीगढ़ जिले के थाना दादो प्रभारी सरिता द्विवेदी ने बताया कि गांव मछरिया नगला निवासी राहुल कुमार ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसकी पत्नी सपना अपने बहनोई के साथ कहीं चली गई है और साथ में गहने-कैश भी ले गई है। राहुल बिहार के एक जिले में रेहड़ी फड़ी लगाता है और वहीं पत्नी साथ रहती थी, लेकिन यह मामला बिहार का है, अलीगढ़ का नहीं, इसलिए बिहार की पुलिस मामले में कार्रवाई करेगी।

अप्रैल में दामाद के साथ भाग गई थी

थाना प्रभारी ने बताया कि जांच करने पर पता चला है कि जीजा के साथ भागने वाली महिला सपना और शिकायत देने वाला राहुल वही सास-दामाद हैं, जो अप्रैल 2025 में भाग गए थे। राहुल की शादी थाना मडराक के तहत आने वाले गांव मनोहरपुर में तय हुई थी, लेकिन सगाई के बाद राहुल की बातचीत अपनी होने वाली सास सपना के साथ होने लगी और दोनों की दोस्ती हो गई। बात होते-होते उनमें प्यार हो गया और वे भाग गए।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘तू उसके साथ भाग जा’…, अनिता को किसने भागने पर किया मजबूर? ‘सास’ का कबूलनामा

शादी करके थाने में किया था सरेंडर

थाना प्रभारी ने बताया कि सपना के पहले पति ने शिकायत देकर केस दर्ज कराया था। कई राज्यों में दबिश देने के बाद सपना और राहुल ने खुद थाने में सरेंडर किया था। वहीं दोनों ने शादी भी कर ली थी। इसके बाद सपना और राहुल का दोनों के परिवारों ने बहिष्कार किया था। दोनों अब बिहार के गांव में रहकर गुजर बसर कर रहे थे, लेकिन अब खबर आई है कि सपना अपने दूसरे पति राहुल को छाेड़ कर बहनोई के साथ भाग गई है।

First published on: Feb 12, 2026 12:05 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.