हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

थाने की चक्कर क्यों लगा रही अलीगढ़ की चर्चित सास, क्या तथ्य जुटा रही पुलिस? सामने आए वीडियो

अलीगढ़ की चर्चित सास थाने की चक्कर लगा रही है। पारिवारिक विवाद में पुलिस तथ्य जुटा रही है, जिसे लेकर सास की काउंसलिंग कराई जा रही है। इसे लेकर कई वीडियो भी सामने आए हैं। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?

विज्ञापन

यूपी के अलीगढ़ के चर्चित दामाद-सास की लव स्टोरी अब पुलिस थाने तक पहुंच गई। सास सपना 10 दिनों तक होने वाले दामाद राहुल के साथ फरार रही। सास ने घर बसने से पहले ही अपनी बेटी का सुहाग छीन लिया। पुलिस ने सकुशल दोनों को पकड़ लिया। पुलिस की जांच में यह मामला पारिवारिक विवाद का लग रहा है, इसलिए महिला परामर्श केंद्र भेज दिया गया है।

यह मामला अलीगढ़ के मडराक थाना क्षेत्र का है, जहां से एक महिला 6 अप्रैल को अपने होने वाले दामाद के साथ रफूचक्कर हो गई थी। दोनों कासगंज-बरेली होते हुए बिहार के मुजफ्फरपुर पहुंचे। पुलिस ने नेपाल बॉर्डर से सास-दामाद को गिरफ्तार किया। पकड़े जाने के बाद सास ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए, जिसकी पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

यह भी पढ़ें : पैर में सैंडल, हाथ में लाल-हरी चूड़ियां, घूंघट में दामाद के साथ थाने पहुंची अलीगढ़ की चर्चित सास, देखें Video

विज्ञापन

परामर्श केंद्र पहुंची सास

पुलिस की प्राथमिक जांच में पारिवारिक विवाद का मामला प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने सास को परामर्श केंद्र भेज दिया है, जहां काउंसलर की निगरानी में सपना की काउंसलिंग की जारी है। इसे लेकर पुलिस का कहना है कि काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्राप्त तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

16 अप्रैल को पकड़े गए थे दामाद-सास

सास-दामाद के मामले को लेकर क्षेत्राधिकारी इगलास महेश कुमार ने बताया कि इस केस की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दें कि सास-दामाद 16 अप्रैल को पकड़े गए, ठीक इसी दिन सास की बेटी शिवानी की शादी दामाद राहुल से होने वाली थी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : अलीगढ़ से नेपाल बॉर्डर कैसे पहुंचे सास-दामाद, पुलिस पूछताछ में बताया- फरारी के दौरान कहां-कहां गए?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola