पैर में सैंडल, हाथ में लाल-हरी चूड़ियां, घूंघट में दामाद के साथ थाने पहुंची अलीगढ़ की चर्चित सास, देखें Video

अलीगढ़ के चर्चित सास-दामाद की लव स्टोरी चर्चा का विषय बनी हुई है। नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार की गई सास के तेवर अभी भी कम नहीं हुए हैं। वह अभी भी दामाद के साथ रहने की जिद पर अड़ी हुई है।

aligarh saas damad love story

पूरे उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ के सास-दामाद सुखियों में हैं। हर किसी की जुबान पर सास-दामाद की लव स्टोरी है। कैसे कलियुगी मां ने घर बसने से पहले अपनी बेटी का सुहाग छीन लिया? इसके बारे में हर कोई जानना चाहता है। आइए जानते हैं कि किस भेष में पकड़ी गई अलीगढ़ की चर्चित सास?

विज्ञापन

पुलिस ने नेपाल बॉर्डर से सास-दामाद को गिरफ्तार किया। पुलिस थाने में बैठी सास अनीता उर्फ सपना के पैर में सैंडल, पैर के उंगली में बिछिया और आंखों में कागज, गले में मंगलसूत्र है। उसने अपने हाथ में लाल हरी रंग की चूड़ियां पहन रखी हैं। नाक में नोजपिन है। सास ने पीले रंग की साड़ी पहन रखी है। वह पुलिस के सवालों का जवाब दे रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

सास-दामाद के सामने आए वीडियो

सास-दामाद के वीडियो सामने आए हैं। एक वीडियो में सास पुलिस थाने में बैठी है और पुलिस से बातचीत कर रही है। दामाद ने पुलिस को बताया कि उसने होने वाले दामाद के साथ शादी नहीं की है। वह ऐसे ही अपने दामाद के साथ चली गई थी। सास दामाद बिहार से होकर नेपाल भागने वाले थे।

विज्ञापन

दामाद के साथ थाने पहुंची सास

दूसरे वीडियो में एक कार से सास पुलिस थाने पहुंची। इस दौरान उसके साथ दामाद राहुल भी है। सास घूंघट किए थाने के अंदर जा रही है। आपको बता दें कि सास-दामाद 6 अप्रैल को घर से भागे थे और पुलिस ने आज दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आज के दिन दामाद राहुल और सास की बेटी की शादी होने वाली थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ