Akhilesh Yadav MP Sanatan Pandey Slams CM Yogi Statement: उत्तरप्रदेश में उपचुनाव से पहले इन दिनों नारों को लेकर सियासत की हवा गरम है। सीएम योगी के बंटेंगे तो कटेंगे वाले बयान के जवाब में अब तक अखिलेश और मायावती भी अपना-अपना नारा दे चुके हैं। अखिलेश यादव ने जुड़ेंगे तो जीतेंगे का नारा दिया था, तो वहीं मायावती ने जुड़ेंगे तो आगे बढ़ेंगे और सुरक्षित भी रहेंगे का नारा दिया।
सपा से बलिया के सांसद सनातन पांडे ने कहा कि बंटेंगे तो कटेंगे के नारे से देश बंटेगा। एक तरफ बीजेपी हिंदू-मुसलमान के नारे पर चलना चाहती है। देश को बांटने का प्लान बीजेपी पहले से कर रही है। उनके पास प्लानिंग और राजनीति भी है। वे भारत के लोकतंत्र और संविधान को बर्बाद कर देना चाहते हैं। सपा भारत के लोकतंत्र और संविधान की रक्षक पार्टी है।
ये भी पढ़ेंः पुलिस ने की दबंगई, थूककर चाटने के लिए किया मजबूर; मांगी दो लाख की रिश्वत!
बुलडोजर चलाया जा रहा है
इतना ही नहीं सपा के सांसद ने सीएम योगी पर निशाना साधा। उन्होंने सीएम योगी पर तंज कसते हुए कहा सीएम योगी कोई सुप्रीम कोर्ट के जज नहीं है। लोकतंत्र में सरकार को दायरे में रहकर काम करना चाहिए। संविधान को ताक पर रखकर बुलडोजर चलाया जा रहा है। जो मन में होगा, वो बाहर आएगा। ये लोग देश को बांटने की राजनीति करते हैं। जब लोकतंत्र की बात आती है तो बंटने और बांटने की बात ही नहीं आती। इनको वोट की राजनीति करनी है इसलिए ये लोग बांटने और बंटने की बात करते हैं। जो कुछ हो रहा है बीजेपी के इशारे पर हो रहा है।
संबंधित खबरें
UP के कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का दिवाली बोनस; जानें- किसे होगा फायदा
48 mins ago'मुझ पर 28 केस... जेल में ही मर जाऊंगा', सुप्रीम कोर्ट में बोले आजम खान
9 hrs agoUP चुनाव 2027 पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, मतदान केंद्रों की संख्या घटाई
11 hrs agoआजम खान को SC से बड़ा झटका, ED केस में जमानत याचिका पर सुनवाई से इनकार
11 hrs agoभारत का पहला पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे, 15 मिनट में पूरा होगा वाराणसी का सफर
13 hrs agoउत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा, नदी में कार गिरने से 4 की मौत
14 hrs agoदिवाली पर अयोध्या में बम ब्लास्ट की धमकी, टारगेट पर मथुरा और काशी
14 hrs agoदिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
16 hrs agoनोएडा में 5 से 8 नवंबर तक ट्रैफिक डायवर्जन, निकलने से पहले देखें नया रूट
16 hrs agoअखिलेश यादव के खिलाफ मुकदमा दायर, हादसे में मुआवजा नहीं देने का आरोप
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines