पुलिस ने की दबंगई, थूककर चाटने के लिए किया मजबूर; मांगी दो लाख की रिश्वत!

Raebareli News : रायबरेली में पुलिस पर बेहद संगीन आरोप लगाए गए हैं। शख्स का आरोप है कि पुलिस ने पहले मारपीट की और फिर थूक कर चाटने का दबाव बनाया।

Raebareli Police

Raebareli News : उत्तर प्रदेश के रायबरेली से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि ने पुलिस पर गुंडई करने और थूककर चाटने पर मजबूर करने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि इस पूरे मामले की जांच करवाई जा रही है। कार्यक्रम बंद कराने पहुंचे पुलिस पर कई संगीन आरोप लगाने के बाद मामला विवादों में आ गया है।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, बिना पुलिस की अनुमति के ‘नौटंकी’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने शराब के नशे में जमकर उत्पात मचाया। प्रधान प्रतिनिधि पर शराब के नशे में हंगामा करने और अभद्रता करने की शिकायत मिली थी। हालांकि ग्राम प्रधान प्रतिनधि ने आरोप लगाया है कि उसे थूककर चाटने पर मजबूर किया गया।

विज्ञापन

क्या बोली पुलिस?

ग्राम प्रधान प्रतिनधि के आरोपों पर पुलिस अधीक्षक (रायबरेली) यशवीर सिंह ने कहा है कि मामले की जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा की जा रही है और उनकी रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। साथ में यह भी कहा कि गांव प्रधान के प्रतिनिधि सुशील शर्मा ने 30 अक्टूबर को बिना किसी अनुमति के ‘नौटंकी’ कार्यक्रम का आयोजन किया।

विज्ञापन

हालांकि गांव प्रधान के प्रतिनिधि सुशील शर्मा ने पुलिस पर संगीन आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि पुलिस गांव में चल रही नौटंकी को बंद करवाने पहुंची थी। इसके बाद गांव प्रधान के प्रतिनिधि समेत पांच से छह लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया था। थाने में मारपीट करने और फिर थूककर चाटने के लिए मजबूर करने का भी आरोप लगाया है।

इतना ही नहीं, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने आरोप लगाया है कि पुलिसवालों ने 2 लाख रुपये रिश्वत की भी मांग की है। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन ने एसपी को पत्र लिखा है और कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन

वहीं पुलिस का कहना है कि शराब के नशे हुड़दंग करने के आरोपी के आरोपों की जांच पुलिस द्वारा करवाई जा रही है। जांच में जो भी सामने आएगा। उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ