Agra Peshab Kand: उत्तर प्रदेश के आगरा में मध्य प्रदेश के सीधी जैसा पेशाब कांड सामने आया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें एक युवक को जमीन पर बेहोश पड़े घायल व्यक्ति पर पेशाब करते हुए दिखाया गया है।
30 सेकेंड के वीडियो में युवक शख्स के सिर पर लात मारते हुए भी नजर आ रहा है। पेशाब करने और लात मारने वाला आरोपी और उसके दोस्तों को पीड़ित को वीडियो में गाली देते हुए भी सुना जा सकता है।
तीन-चार महीने पुराना बताया जा रहा वीडियो
वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि वीडियो करीब तीन-चार महीने पुराना है। पुलिस उपायुक्त (शहर) सूरज कुमार राय ने कहा, “पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य की तलाश की जा रही है।”
ट्विटर (जिसे अब एक्स नाम दिया गया है) पर एक वीडियो बयान में, सूरज कुमार राय ने कहा कि वीडियो व्यापक रूप से प्रसारित होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लिया। उन्होंने कहा कि जांच के बाद पुलिस को पता चला कि इस संबंध में आगरा के किसी भी पुलिस स्टेशन में पीड़ित की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी। बाद में पता चला कि वीडियो तीन-चार महीने पुराना था और युवक की पहचान आदित्य के रूप में की गई है।”
मुख्य आरोपी के खिलाफ इन धाराओं में मामला दर्ज
आदित्य को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या का प्रयास) और अन्य प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। सूरज कुमार राय ने कहा, “हम वीडियो में शामिल अन्य युवकों की भी जांच कर रहे हैं। गिरफ्तार युवक आदित्य को अदालत में पेश किया जाएगा और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”
उन्होंने कहा कि इसमें शामिल अन्य लोगों को भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसा लग रहा है कि मामला आपसी रंजिश से जुड़ा है।
संबंधित खबरें
'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
1 hr agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
9 hrs agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
9 hrs agoसौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
15 hrs agoराज्यसभा चुनाव: अखिलेश का बड़ा सरप्राइज, कौन हैं धनराज नथवानी? जो राम गोपाल यादव के साथ बने SP प्रत्याशी
21 hrs agoमेरठ के सौरभ राजपूत मर्डर केस में क्या मुस्कान-साहिल दोषी? कोर्ट आज सुनाएगा फैसला
22 hrs agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
1 day agoझांसी की अलग-अलग नदियों में डूबने से 8 लोगों की दर्दनाक मौत, एक ही दिन में उजड़ गए कई परिवार
1 day agoसंभल हिंसा के आरोपी मुल्ला अफरोज को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख जुर्माना
1 day agoयूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर सियासी मंथन, बीजेपी-सपा में समीकरण साधने की कवायद तेज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines