Aero Restaurant in Ghaziabad: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (Delhi-Meerut Expressway) पर फर्राटेदार सफर के साथ गाजियाबाद (Ghaziabad) में हवाई जहाज का भी आनंद लोगों को जल्द ही मिलने वाला है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) और एक निजी कंपनी के सहयोग से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (DME) के किनारे एक एयरो-रेस्त्रां (Aero Restaurant in Ghaziabad) बनाने की योजना पर काम हो रहा है।
कंपनी ने खरीदा है ये हवाई जहाज
बताया गया है कि पिछले साल एक नीलामी में निजी कंपनी ने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) से ए-320 एयरबस को खरीदा है। इसे 82 लोगों के बैठ कर भोजन करने के लिए एक रेस्त्रां की तरह तैयार किया गया है।
कुछ विभागों से मंजूरी मिलने में हुई है देरी
एनएचएआई ने इस एयरो-रेस्त्रां के लिए दिदवारी इलाके के पास एक्सप्रेसवे के दोनों ओर पांच हेक्टेयर जमीन लीज पर दी है। हालांकि साइट पर काम बाधित हो गया है, क्योंकि बिजली विभाग समेत कई विभागों ने मंजूरी में देरी की है और यहां के लिए एप्रोच रोड भी तैयार नहीं है।
इस रेस्त्रां में एक साथ बैठ सकेंगे 82 लोग
A4A Leisure कंपनी के अध्यक्ष अजय बंसल ने बताया कि वर्तमान में साइट पर 7 किमी लंबी गैस पाइपलाइन बिछाई जा रही है। A-320 एयरबस पहले ही साइट पर लाया जा चुका है। इसमें एक बार में 82 लोगों के बैठने की व्यवस्था के साथ रेस्त्रां के रूप में तैयार किया गया है।
रेस्त्रां के अलावा मिलेंगी ये भी सुविधा
साइट में गैस फिलिंग स्टेशन, कैफे और रेस्त्रां जैसी सुविधाएं होंगी। इतना ही नहीं आपातकालीन रोगियों के दुर्घटनाग्रस्त होने की दिशा में एक हेलीपैड भी यहां होगा। वहीं एनएचएआई के एक अधिकारी ने बताया कि प्राधिकरण ने 15 साल की लीज पर 5 हेक्टेयर (एक्सप्रेसवे के दोनों ओर 2.5-2.5 हेक्टेयर) पर डीएमई के साथ सुविधाओं को विकसित करने के लिए निजी कंपनी को टेंडर दिया है।
एनएचएआई देगी जमीन, बाकी काम करेगी कंपनी
उन्होंने बताया कि समझौते के अनुसार एनएचएआई ने भूमि और बुनियादी ढांचा कंपनी को दिया है। कंपनी साइट, सुविधाओं का विकास, रखरखाव और इसका संचालन करेगी। इस साइट पर रेस्त्रां, अन्य नागरिक सुविधाओं के अलावा डीजल, पेट्रोल, सीएनजी और एलएनजी फिलिंग स्टेशन व ई-चार्जिंग स्टेशन भी होंगे।
संबंधित खबरें
बिस्मिल्लाह खान के घर को लेकर अपनों में ही छिड़ी जंग? जानिए विवाद की कहानी
28 mins agoराम मंदिर के निर्माण के बाद पहली बार दर्शन करने अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव
33 mins agoमोदीनगर में मकान का लिंटर गिरा, एक मजदूर की मौत
2 hrs agoउत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार
3 hrs agoगाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाका, आतंकी संगठन TuM ने ली जिम्मेदारी
6 hrs agoअयोध्या में आज बनेगा नया रिकॉर्ड! 30 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी
8 hrs agoमुंडल संस्कार से आ रहे थे, ट्रक की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 5 की मौत
16 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
1 day agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
1 day agoशिमला में लक्कर बाजार से रिज तक जाना आसान, शुरू होगी फ्यूनिकुलर ट्रॉली सेवा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines