Live Updates
Breaking News LIVE Updates: नॉर्वे से रोम पहुंचे पीएम मोदी
Breaking News LIVE Updates: CM सुवेंदु के PA की हत्या मामले में 5वां आरोपी गिरफ्तार
Breaking News LIVE Updates: बीजिंग पहुंचे राष्ट्रपति पुतिन
Breaking News LIVE Updates: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कॉर्पोरेट कानून (संशोधन) विधेयक पर संयुक्त समिति का गठन किया है
Breaking News LIVE Updates: जरूरत पड़ने पर बड़ा हमला करेंगे- ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति Trump ने अपने बयान के जरिये एक बार फिर ईरान पर दबाव बनाया है. ट्रंप ने कहा कि वो उम्मीद करते हैं कि युद्ध ना हो, लेकिन जरूरत पड़ने पर वो ईरान पर एक और बड़ा हमला करने पर विचार कर रहे हैं.
Breaking News LIVE Updates: DIG दफ्तर के बाहर हंगामे के बाद समाजवादी पार्टी की नेता इकरा हसन को हिरासत में लिया गया
Breaking News LIVE Updates: नॉर्वे से रोम के लिए रवाना हुए पीएम मोदी
Breaking News LIVE Updates: वैश्विक तनाव और संघर्ष के इस दौर में भारत और नॉर्डिक देश साथ हैं- पीएम मोदी
Breaking News LIVE Updates: नॉर्वे में पीएम मोदी का संबोधन
Breaking News LIVE Updates: दिल्ली-NCR में GRAP-I लागू
मई में AQI के 'खराब' कैटेगरी में आने के बाद दिल्ली-एनसीआर में GRAP-I लागू किया गया.
Breaking News LIVE Updates: खराब मौसम की वजह से केदारनाथ मंदिर के लिए दी जाने वाली हेलीकॉप्टर सर्विस पर पड़ा असर
Breaking News LIVE Updates: साउथ कोरिया में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का हुआ स्वागत
watch रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रिपब्लिक ऑफ़ कोरिया (दक्षिण कोरिया) पहुंचे। दक्षिण कोरिया में भारत के राजदूत गौरांगलाल दास ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया।
(वीडियो: रिपब्लिक ऑफ़ कोरिया में भारतीय दूतावास) pic.twitter.com/5h2aiQSQlP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 19, 2026
Breaking News LIVE Updates: CM सुवेंदु अधिकारी ने फाल्ता विधानसभा से BJP उम्मीदवार के समर्थन में रैली की
Breaking News LIVE Updates: नक्सल मुक्त हो गया है बस्तर- अमित शाह
Breaking News LIVE Updates: नॉर्थ इंडिया में गर्मी का कहर जारी
Breaking News LIVE Updates: पीएम मोदी ने डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिकसेन के साथ द्विपक्षीय बैठक की
Breaking News LIVE Updates: दिल्ली के न्यू अशोक नगर में एक प्रॉपर्टी रूम में लगी आग
Breaking News LIVE Updates: जले हुए नोट मामले में जस्टिस वर्मा के खिलाफ आरोपों की जांच पूरी
Breaking News LIVE Updates: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा गठित Judges Inquiry Committee ने जले हुए नोट मामले में Justice Verma के खिलाफ आरोपों की जांच पूरी की और अपनी जांच रिपोर्ट 18 मई 2026 को औपचारिक रूप से लोकसभा अध्यक्ष को सौंप दी.
रिपोर्ट समिति के अध्यक्ष और सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस अरविंद कुमार ने पार्लियामेंट हाउस में स्पीकर को सौंपी. समिति के अन्य सदस्य बॉम्बे हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस चंद्रशेखर और वरिष्ठ वकील बी.वी. आचार्य भी इस मौके पर मौजूद थे.
हालांकि इससे पहले अप्रैल में Justice Verma ने औपचारिक रूप से अपना इस्तीफा राष्ट्रपति को दे दिया था लेकिन राष्ट्रपति द्वारा इस्तीफे को स्वीकार किए जाने की बात अभी तक घोषित नहीं हुई है. रिपोर्ट के आधर पर आगे की कार्रवाई तय होगी.
Breaking News LIVE Updates: लुधियाना में पंजाबी सिंगर की हत्या
Breaking News LIVE Updates: पंजाब के लुधियाना में पंजाबी सिंगर की हत्या का मामला सामने आया है. 6 दिन से लापता सिंगर 29 साल की यशिंदर कौर का शव नहर से मिला है. उन्हें किडनैप किया गया था.
Breaking News LIVE Updates: मुंबई के बांद्रा में पश्चिम रेलवे का बड़ा बुलडोजर एक्शन
Breaking News LIVE Updates: मुंबई के बांद्रा में पश्चिम रेलवे का बड़ा बुलडोजर एक्शन हुआ है. बांद्रा के गरीब नगर परिसर में तोड़क कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है. मुंबई के बांद्रा स्टेशन के करीब बसे अवैध निर्माण को आज तोड़ा जा रहा है. तकरीबन 500 ज्यादा यहां पर अवैध घर बनाए गए थे. जिसे आज रेलवे और बीएमसी की टीम मिलकर तोड़ रही है. करीब 1000 पुलिस यहां पर तैनात की गई है. लोग घरों से अपना सामान निकाल रहे हैं. ठीक घर के बगल में ही रेलवे ट्रैक भी है. गरीब नगर में बसे तकरीबन डेढ़ हजार लोग आज अपना घर छोड़ चुके हैं.
अब तक सैकड़ों झोपड़े तोड़े जा चुके हैं. परिसर में तनाव की स्थिति है.
Breaking News LIVE Updates: WHO ने Congo और Yuganda में Ebola के प्रकोप को स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया
Breaking News LIVE Updates: WHO ने Congo और Yuganda में Ebola के प्रकोप को सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित कर दिया है. अभी तक Congo में 336 से अधिक संदिग्ध मामले और 88 मौतें दर्ज हो चुकी हैं, जबकि Yuganda में भी कुछ केस मिले हैं.
यह फैलाव Bundibugyo स्ट्रेन के कारण है जो Ebola का दुर्लभ संस्करण है और जिसके लिए अभी कोई वैक्सीन या उपचार उपलब्ध नहीं है. मृत्यु दर लगभग 30–50% के बीच बताई जा रही है.
भारत में अभी तक Ebola का कोई नया मामला सामने नहीं आया है हालांकि निगरानी तेज कर दी गई है.
भारत सरकार द्वारा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों और सीमाओं पर यात्रियों की तापमान की जांच और स्वास्थ्य घोषणा पत्र के जरिए स्क्रीनिंग बढ़ाई गई है.
Breaking News LIVE Updates: पीएम मोदी लोगों से अपील करने के बाद खुद विदेश यात्रा पर गए- कांग्रेस सांसद
Breaking News LIVE Updates: लखनऊ, उत्तर प्रदेश: PM की अपील पर कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, “PM विदेश यात्रा न करने की अपील करते हैं, लेकिन खुद ही अवार्ड लेने के लिए उन देशों में जाते हैं जिनके बारे में ज़्यादा लोग जानते भी नहीं…”
ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी पर वह कहते हैं, “यह तो बस ट्रेलर है, कीमतें अभी और बढ़ेंगी… यह आम लोगों की लूट है।”
Breaking News LIVE Updates: दरभंगा में सनकी पति ने 3 बच्चों और पत्नी की कर दी हत्या
Breaking News LIVE Updates: बिहार: दरभंगा में सनकी पति ने डंडे-रॉड से पीटकर पत्नी और 3 बच्चों को उतारा मौत के घाट उतार दिया. इसके बाद उसने खुद को भी घायल कर लिया.
Breaking News LIVE Updates: नॉर्थ वेस्ट दिल्ली में दिल दहला देने वाली घटना
Breaking News LIVE Updates: नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के महिंद्रा पार्क थाना इलाके में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. जहां एक शख्स को जिंदा जलाकर मारने का आरोप है.
घटनास्थल पर दीवारों पर खून और कालिख के निशान भी मिले हैं. गली में बिखरे जले हुए अवशेष भी पाए गए हैं. गली में मौजूद स्थानीय लोगों ने किसी तरह आग बुझाई और पुलिस को सूचना दी. अस्पताल ले जाते वक्त घायल ने पुलिस को दिए आखिरी बयान में पत्नी, सास और अन्य लोगों के नाम बताए हैं. सूचना मिलते ही महिंद्रा पार्क थाना पुलिस, क्राइम टीम और एफएसएल मौके पर पहुंची. महिंद्रा पार्क थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मां-बेटी को गिरफ्तार किया.
Breaking News LIVE Updates: अमेरिका की एक दवा कंपनी AbbVie को भारत से झटका
Breaking News LIVE Updates: अमेरिका की एक दवा कंपनी AbbVie को तगड़ा झटका मिला है. भारतीय पेटेंट कार्यालय ने इस कंपनी को हेपेटाइटिस C कॉम्बो थेरेपी glecaprevir/pibrentasvir पर पेटेंट देने से मना कर दिया है.
पब्लिक हेल्थ एडवोकेसी ग्रुप ने इस फैसले पर खुशी जाहिर की है. Third World Network ने कहा, 'यह आदेश भारत के पेटेंट सुरक्षा उपायों की अहमियत दिखाता है, जिसमें 'प्री-ग्रांट अपोजिशन' भी शामिल है. ये उपाय ऐसे गैर-जरूरी पेटेंट एकाधिकारों को रोकते हैं, जिनकी वजह से दवाएं मिलने में देरी हो सकती है.'
Breaking News LIVE Updates: मुंबई में बढ़े ब्रेड के दाम
Breaking News LIVE Updates: पेट्रोल-डीजल और दूध के बाद अब ब्रेड के भी दाम बढ़ गए हैं. अब ब्रेड की कीमतें भी 5 रुपये प्रति पैकेट बढ़ गई हैं. हालांकि ये दाम मुंबई में बढ़े हैं. इसके पीछे की मुख्य वजह प्लास्टिक पैकेजिंग और ट्रांसपोर्टेशन के लिए इस्तेमाल होने वाले इम्पोर्टेड कच्चे माल की इनपुट लागत में बढ़ोतरी को बताया जा रहा है.
'टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, रुपये की लगातार गिरती कीमत इम्पोर्ट से जुड़ी मुश्किलों को और बढ़ा रही है. 16 मई को मॉडर्न ब्रेड ने अपने बेसिक वेरिएंट की कीमतें पूरे 5 रुपये प्रति पैकेट बढ़ा दीं, जो अब तक का सबसे ज्यादा स्तर है.
Breaking News LIVE Updates: हरियाणा में बढ़े दूध के दाम
Breaking News LIVE Updates: हरियाणा सरकार के सहकारिता विभाग के दूध ब्रांड VITA के सभी वेरिएंट्स के दामों में ₹2 प्रति लीटर की बढ़ोतरी का ऐलान किया गया है.
Breaking News LIVE Updates: स्ट्रे डॉग्स केस में SC का आएगा फैसला
Breaking News LIVE Updates: स्ट्रे डॉग्स केस में SC का आएगा फैसला, पिछली सुनवाई में डॉग फीडर्स और प्रशासन दोनों पर उठाए थे सवाल.
Breaking News LIVE Updates: बगदाद और नजफ में खतरनाक डस्ट स्टॉर्म
Breaking News LIVE Updates: इराक: बगदाद और नजफ में खतरनाक डस्ट स्टॉर्म, सैकड़ों लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही.
Breaking News LIVE Updates: उज्जैनी एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतरे
Breaking News LIVE Updates: ऋषिकेश, उत्तराखंड : उस जगह से सुबह के दृश्य, जहाँ कल रात योग नगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन के पास खंड गाँव इलाके में उज्जैनी एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए थे। दुर्घटना के समय ट्रेन में कोई भी यात्री सवार नहीं था।
Breaking News LIVE Updates: आज से रूस के राष्ट्रपति की दो दिन की चीन यात्रा शुरू
Breaking News LIVE Updates: रूस के राष्ट्रपति पुतिन 25वीं बार चीन का दौरा करेंगे. इस यात्रा के दौरान दोनों राष्ट्राध्यक्ष द्विपक्षीय संबंधों, विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग, तथा आपसी रुचि के अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे.
राष्ट्रपति Xi ने बीजिंग में होने वाली उच्च स्तरीय वार्ता की घोषणा करते हुए कहा कि वे लंबे समय के मित्र, चीन के राष्ट्रपति Xi Jinping के निमंत्रण पर पुनः बीजिंग जा रहे हैं.
उन्होंने कहा कि रूस और चीन का निकट रणनीतिक सहयोग वैश्विक स्थिरता में योगदान देता है और दोनों देश संयुक्त रूप से संयुक्त राष्ट्र, शंघाई सहयोग संगठन व BRICS जैसे मंचों पर अंतरराष्ट्रीय कानून और शांति के लिए भी काम कर रहे हैं.
Breaking News LIVE Updates: चंडीगढ़ पुलिस ने किया तीन गैंगस्टर का एनकाउंटर
Breaking News LIVE Updates: चंडीगढ़ पुलिस ने सेक्टर 43 बस स्टैंड के सामने तीन गैंगस्टर का एनकाउंटर किया है। तीनों अभी पुलिस कस्टडी में हैं और उनसे पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच में पता चला है कि तीनों गैंगस्टर बंबीहा ग्रुप से जुड़े हैं और चंडीगढ़ में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए यहां पहुंचे थे। उन्होंने पुलिस पर फायरिंग भी की, लेकिन पुलिसकर्मी ने बुलेट प्रूफ जैकेट पहनी हुई थी, जिसकी वजह से उसकी जान बच गई।
Breaking News LIVE Updates: तुर्की में आज गोलीबारी
Breaking News LIVE Updates: तुर्की में आज गोलीबारी का मामला सामने आया है. बता दें कि रेस्टोरेंट में अंधाधुंध फायरिंग की गई. इस दौरान 4 लोगों की मौत और 8 लोग घायल हुए हैं.
Breaking News LIVE Updates: कैलिफोर्निया की बड़ी मस्जिद में गोलीबारी
Breaking News LIVE Updates: कैलिफोर्निया की बड़ी मस्जिद में गोलीबारी हुई है. सुरक्षा गार्ड समेत 3 लोगों की मौत हो चुकी है.
Breaking News LIVE Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पांच देशों के विदेश दौरे का आज पांचवां दिन हैं. पीएम मोदी शुक्रवार (15 मई से) से पांच देशों के दौरे पर हैं. प्रधानमंत्री अब संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), नीदरलैंड्स का दौरा पूरा करते हुए 19 मई 2026 को नॉर्वे के ओस्लो में होने वाले तीसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे. इसमें डेनमार्क, फिनलैंड, आइसलैंड और स्वीडन के प्रधानमंत्री भी हिस्सा लेंगे. इस सम्मेलन के बाद पीएम मोदी इटली रवाना होंगे. वे इटली की आधिकारिक यात्रा शुरू करेंगे और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी और राष्ट्रपति सर्जियो मैटरेला के साथ मुलाकात करेंगे.
छत्तीसगढ़ के बस्तर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में 19 मई को जगदलपुर (बस्तर) में मध्य क्षेत्रीय परिषद की अहम बैठक होगी. इसमें छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री नक्सल उन्मूलन और बस्तर 2.0 मॉडल पर चर्चा करेंगे.
राहुल गांधी का रायबरेली दौरा
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी 19 मई से अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दो दिवसीय दौरे की शुरुआत करेंगे, जहां वे पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं के साथ बैठकें करेंगे.
इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबर से जुड़े लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…
संबंधित खबरें
नारीशक्ति के सशक्तिकरण से उज्ज्वल होगा भविष्य: CM योगी आदित्यनाथ
5 hrs agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
6 hrs ago'यह मर्डर नहीं, आत्महत्या थी', इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे का वीडियो आया सामने
7 hrs agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
7 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
8 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
18 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
20 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
22 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
22 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines