Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

UP में अवैध विदेशियों के खिलाफ चलेगा अभियान, CM योगी का सख्त निर्देश, जानिए कहां रखे जाएंगे घुसपैठिए

दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार ब्लास्ट केस के बाद से ही देश के कई राज्य अलर्ट मोड पर हैं. सभी राज्यों में पुलिस चेकिंग कर रही है. इसके साथ ही राज्य में दूसरे राज्यों से आए लोगों की भी चेकिंग की जा रही है. इसी कड़ी में अब उत्तराखंड के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी राज्य की पुलिस को सख्त निर्देश दिए हैं और घुसपैठियों की पहचानने को कहा गया है.

Author
Written By: News24 हिंदी Updated: Nov 22, 2025 17:32

दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार ब्लास्ट केस के बाद से ही देश के कई राज्य अलर्ट मोड पर हैं. सभी राज्यों में पुलिस चेकिंग कर रही है. इसके साथ ही राज्य में दूसरे राज्यों से आए लोगों की भी चेकिंग की जा रही है. इसी कड़ी में अब उत्तराखंड के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी राज्य की पुलिस को सख्त निर्देश दिए हैं और घुसपैठियों की पहचानने को कहा गया है.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के सभी जिलाधिकारियों को यह निर्देश दिया है कि राज्य स्तर पर घुसपैठियों को चिन्हित करने के लिए अभियान चलाया जाए और पकड़े जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. इसके अलावा सीएम योगी ने यह भी निर्देश दिया है कि घुसपैठियों को रखने के लिए अस्थाई डिटेंशन सेंटर बनाया जाए. डिटेंशन सेंटर पर रखे गए घुसपैठियों को वापस उनके देश भेजा जाएगा.

---विज्ञापन---

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को अवैध घुसपैठ पर त्वरित और सख्त कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं. उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था, राष्ट्रीय सुरक्षा और सामाजिक समरसता सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक जिला प्रशासन अपने क्षेत्र में रहने वाले अवैध घुसपैठियों की पहचान सुनिश्चित करे और नियमानुसार कार्रवाई शुरू करे.

---विज्ञापन---

मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिया है कि घुसपैठियों को रखने के लिए प्रत्येक जनपद में अस्थायी डिटेंशन सेंटर बनाए जाएं. इन केंद्रों में विदेशी नागरिकता के अवैध व्यक्तियों को रखा जाएगा और आवश्यक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने तक वहीं आवास सुनिश्चित किया जाएगा.

First published on: Nov 22, 2025 05:32 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.