IPS Transfer in UP: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के आठ वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इनमें लखनऊ में तैनात आईपीएस बबलू कुमार को नोएडा का अपर पुलिस आयुक्त तैनात किया गया है। गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) समेत कानपुर, प्रयागराज और लखनऊ के भी अधिकारी बदले गए हैं।
प्रदेश सरकार ने जारी की तबादला सूची
सरकार की ओर से जारी तबादला सूची के अनुसार, नीलाब्जा चौधरी को संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय कमिश्नरेट लखनऊ) से संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय कमिश्नरेट) कानपुर नगर भेजा गया है। इनके अलावा आकाश कुलहरि को अपर पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट प्रयागराज से संयुक्त पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट लखनऊ, रविशंकर छवि को अपर पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर से पुलिस उपमहानिरीक्षक लोक शिकायत मुख्यालय पुलिस महानिदेशक भेजा गया है।
आईपीएस बबलू कुमार को बड़ी जिम्मेदारी
आईपीएस अमित वर्मा को पुलिस उप महानिरीक्षक (भ्रष्टाचार निवारण संगठन) लखनऊ का स्थानांतरण निरस्त किया गया है। आईपीएस बबलू कुमार को पुलिस उप महानिरीक्षक भ्रष्टाचार निवारण संगठन लखनऊ से अपर पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) भेजा गया है।
लखनऊ-प्रयागराज में बदले अधिकारी
पवन कुमार को पुलिस अधीक्षक एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (लखनऊ) से पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट प्रयागराज, आईपीएस सुनीति को पुलिस अधीक्षक प्रशासन पुलिस मुख्यालय (लखनऊ) से पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर और श्रद्धा नरेंद्र पांडेय को पुलिस अधीक्षक मुख्यालय महानिदेशक (लखनऊ) को पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट प्रयागराज भेजा गया है।
संबंधित खबरें
'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
4 hrs agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
4 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
5 hrs agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
9 hrs agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
10 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
11 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
12 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
13 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
15 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines