पहली किस्त मिलते ही किस्मत जागी, यूपी की 11 पत्नियां प्रेमी संग भागी, पति बोले-दूसरी मत भेजना

UP Maharajganj Crime News: यूपी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां महाराजगंज में एक ही कस्बे की 11 महिलाएं अपने प्रेमियों के साथ घर से फरार हो गई। ऐसे में सभी पत्नियों के पति थाने पहुंचे और मामला दर्ज करवाया।

11 woman fled with her lover in UP

घर से क्यों भागी 11 महिलाएं?

UP Maharajganj Crime News: यूपी के महाराजगंज जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के निचलौल ब्लाॅक में रहने वाली 11 महिलाएं अपने प्रेमी के साथ भाग गई। एक साथ इतनी महिलाओं के भागने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार महिलाओं के खातों में पीएम आवास योजना के 40 हजार रुपए आए थे। इस योजना के तहत सरकार उन लोगों को पैसा देती है जिनका खुद का घर का नहीं होता है। इस योजना का पैसा महिलाओं को मिलता है और वो भी सिर्फ बैंक खाते में।

विज्ञापन

मामले का खुलासा होने के बाद घर से भागी महिलाओं के पति थाने पहुंचे और मामला दर्ज करवाया। वहीं संबंधित विभाग में अर्जी देकर दूसरी किस्त नहीं भेजने की गुहार लगाई है। ये भी सामने आया कि निचलौल ब्लाॅक में 2350 महिलाओं को लाभ देने के लिए चिन्हित किया गया। ऐसे में सभी महिलाओं के खातों में पीएम आवास योजना के तहत पहली किश्त भेजी गई थी।

विज्ञापन

विभाग वसुल रहा राशि

वहीं योजना के नियमों के अनुसार अगर कोई लाभार्थी पीएम आवास योजना के तहत मिले पैसों को इस्तेमाल किसी और जगह पर करता है तो शासन के पास ये अधिकार है कि वह पैसे की वसूली कर सकता है। ऐसे में जिन लोगों की पत्नियां भाग गई। शासन उनसे पीएम आवास योजना की पहली किश्त वसूलने की तैयारी कर रहा था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ