Hathras Stampede Incident पर राम मंदिर के मुख्य पुजारी का आया बयान, भोले बाबा पर कही ये बात

Hathras Stampede News : पूरे देश में हाथरस घटना को लेकर आक्रोश व्याप्त है। इस मामले में जांच प्रक्रिया चल रही है। न्यायिक आयोग की टीम ने भी छानबीन की। सत्संग में मची भगड़द को लेकर राम मंदिर के मुख्य पुजारी ने सूरजपाल को लेकर बड़ा बयान दिया।

Acharya Satyendra Das

Acharya Satyendra Das Statement On Hathras Stampede Incident

Hathras Stampede Incident : यूपी की हाथरस घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया। न्यायिक आयोग के सदस्यों ने शनिवार को घटनास्थल का दौरा किया और जिले के अधिकारियों से मुलाकात की। पुलिस ने मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर को अदालत में पेश किया, जहां जज ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस बीच श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने दुख जताते हुए इस हादसे के लिए बाबा को जिम्मेदार ठहराया।

जानें राम मंदिर के मुख्य पुजारी ने क्या कहा?

आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि जो व्यक्ति हाथरस में ‘सत्संग’ करने के लिए गया था, वह सूरजपाल या भोले बाबा के नाम से प्रसिद्ध है। 2 जुलाई को हुई घटना को देखने और सुनने के बाद वह वहां से भाग गया और भूमिगत हो गया। अब इतने दिनों के बाद बाबा ने अपने वकील के माध्यम से कहा कि हम इस घटना से दुखी हैं। इस पर मुख्य पुजारी ने कहा कि सत्संग में जो कथा कहता है, सारी जिम्मेदारी उसी की होती है।

बाबा को अपराध स्वीकार करना चाहिए : आचार्य सत्येंद्र दास

मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि बाबा को सरकार के सामने जाकर अपना अपराध स्वीकार करना चाहिए। जांच में बाबा निश्चित रूप से दोषी पाया जाएगा। उसकी गलती को क्षमा नहीं की जा सकती है, क्योंकि इस घटना में कई लोग मारे गए और आज भी कई लोग अस्पताल में भर्ती हैं। वह भागकर बच नहीं सकता है। ये दर्दनाक और दुखी घटना है।

हाथरस के सत्संग में मची थी भगदड़

आपको बता दें कि हाथरस में मंगलवार को आयोजित एक सत्संग में अचानक से भगदड़ मच गई थी, जिसमें 121 लोगों की जान चली गई थी। इसके बाद से सूरजपाल यानी बाबा फरार चल रहा है। इस मामले में पुलिस ने अबतक 2 एफआईआर दर्ज की और मुख्य आरोपी समेत 9 लोगों को गिरफ्तार किया। एसआईटी ने सरकार को अपनी जांच रिपोर्ट सौंप दी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ