Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

प्रदेश

2 पत्नियां…18 बच्चों के पिता को प्रेमिका ने दी ऐसी सजा, सुनकर कांप जाएगी रूह

UP Murder: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 18 बच्चों के पिता की उसकी ही प्रेमिका ने हत्या कर शव बोरे में भरकर नहर में फेंक दिया.

Author
Written By: Varsha Sikri Updated: Mar 23, 2026 16:29
UP Pratapgarh Murder Case
Credit: Social Media

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से एक बेहद चौंकाने वाला और सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है. यहां दो पत्नियों से 18 बच्चों के पिता की उसकी ही प्रेमिका ने हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है. मृतक की पहचान मुस्ताक गुलशन उर्फ मुन्ना के रूप में हुई है, जो एक गांव के पूर्व प्रधान भी रह चुके थे. जानकारी के मुताबिक, वो 18 मार्च से लापता थे. परिवार ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी. कई दिनों तक तलाश के बाद पुलिस को सूचना मिली कि एक नहर के पास बोरे में एक शव पड़ा हुआ है. जब पुलिस मौके पर पहुंची और बोरा खोला गया तो उसमें मुस्ताक गुलशन का शव मिला. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.

ये भी पढ़ें: 15 साल छोटे किरायेदार के प्यार में अंधी बहू ने पार की हदें, सास की कर दी हत्या

---विज्ञापन---

क्या है पूरा मामला?

ये सब तब शुरू हुआ जब दो पत्नियों वाले मुन्ना का सुमन देवी नाम की एक शादीशुदा महिला से प्रेम संबंध बन गया. चूंकि सुमन अपने पति के काम के लिए गांव से बाहर चले जाने के बाद अकेली रहती थी, इसलिए मुन्ना अक्सर उसकी मदद करता था. इसी दौरान दोनों करीब आ गए और मुन्ना ने सुमन पर प्रेम संबंध बनाने का दबाव डाला. हालात तब बिगड़ गए जब मुन्ना ने सुमन पर दबाव डालना और उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया. उत्पीड़न से छुटकारा पाने के लिए बेताब सुमन ने अपने भाई को ये बात बताई और दोनों ने मिलकर मुन्ना को मारने का प्लान बनाया. प्लानिंग के तहत, सुमन ने 18 मार्च को मुन्ना को अपने मायके बुलाया. जैसे ही मुन्ना कमरे में दाखिल हुआ, सुमन के भाई ने अपने साथियों के साथ मिलकर लोहे की रॉड से उसे पीट-पीटकर मार डाला.

आरोपियों तक कैसे पहुंची पुलिस?

मुन्ना के परिवार ने उनके गुमशुदा होने की शिकायत दर्ज करवाई थी. जिसके बाद पुलिस हरकत में आई.जांच के दौरान पुलिस को मुन्ना की मोटरसाइकिल एक अलग जगह पर मिली. फोन रिकॉर्ड की छानबीन करते हुए पुलिस सुमन तक पहुंची और रविवार को नहर से शव बरामद किया.पुलिस जांच में सामने आया कि इस हत्या को मृतक की प्रेमिका सुमन ने अपने साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया. आरोप है कि पहले मुस्ताक गुलशन के सिर पर लोहे की रॉड से वार किया गया, जिससे उनकी मौत हो गई. इसके बाद शव को बोरे में भरकर नहर में फेंक दिया गया, ताकि सबूत मिटाए जा सकें. पुलिस ने महिला और उसके भाई समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि बाकी साथियों की तलाश जारी है. अधिकारियों का कहना है कि हत्या के पीछे के मकसद की गहराई से जांच की जा रही है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: ‘आरोपी के एनकाउंटर के बाद ही करूंगा बेटे का अंतिम संस्कार’, कॉलेज में छात्र की हत्या पर छलका पिता का दर्द

First published on: Mar 23, 2026 04:25 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.