हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

ओवरटाइम पर डबल सैलरी, बोनस सीधे अकाउंट में…, यूपी में मजदूरों के लिए बड़ी गुड न्यूज

उत्तर प्रदेश सरकार ने मजदूरों के हित में बड़ा कदम उठाया है. नोएडा में अब ओवरटाइम करने पर दोगुना वेतन मिलेगा और मजदूरी सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी.

विज्ञापन
Credit: AI

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने मजदूरों के हित में एक बड़ा और अहम फैसला लिया है. खासतौर पर नोएडा और आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों में काम करने वाले मजदूरों को अब नई श्रम नीतियों का सीधा फायदा मिलेगा. सरकार के नए नियमों के मुताबिक, अगर कोई मजदूर निर्धारित समय से ज्यादा काम करता है यानी ओवरटाइम करता है, तो उसे अब सामान्य वेतन की दोगुनी पेमेंट मिलेगी. ये फैसला मजदूरों की मेहनत का उचित सम्मान सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है. पहले कई जगहों पर ओवरटाइम का सही भुगतान नहीं किया जाता था, जिससे श्रमिकों में असंतोष रहता था.

ये भी पढ़ें: नोएडा सेक्टर-62 वालों के लिए बड़ी खबर! 10 जून तक बंद रहेगा गाजियाबाद जाने वाला ये रास्ता, क्या है वजह?

क्या बदलाव किए गए?

इसके अलावा एक और बड़ा बदलाव ये किया गया है कि अब मजदूरों की सैलरी सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी. इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और बिचौलियों का रोल खत्म होगा. साथ ही मजदूरों को समय पर पेमेंट मिल सकेगी, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. सरकार ने ये भी साफ किया है कि कंपनियों को श्रमिकों को सभी जरूरी सुविधाएं देनी होंगी, जैसे सेफ वर्क प्लेस, समय पर सैलरी और नियमों का पालन. अगर कोई कंपनी इन नियमों का उल्लंघन करती है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन

महिलाओं की सुरक्षा पर फोकस

वर्क प्लेस पर महिलाओं की सुरक्षा को भी योगी सरकार ने एक अहम पहलू बताया है, इसे लेकर भी सरकार की तरफ से कई ऑर्डर जारी किए गए हैं. योगी सरकार ने साफ किया है कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए सभी कंपनियों को यौन उत्पीड़न के मामलों को सुलझाने के लिए इंटरनल कमेटी बनानी होगी, जिसकी अध्यक्षता महिला मेंबर करेंगी. साथ ही यूपी सरकार ने वर्क प्लेस पर शिकायत कमेटियां लगाने के भी आदेश दिए हैं. सभी वर्कर्स की शिकायतों का निपटारा करने के लिए कंट्रोल रूम भी बनाए गए हैं. श्रमिकों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं ताकि वो उनके जरिए अपनी शिकायत दर्ज करा सकें. सरकार की ओर से आदेश है कि सभी शिकायतों को तुरंत निपटारा किया जाए.

ये भी पढ़ें: UP की फाइनल वोटर लिस्ट में नहीं है आपका नाम? परेशान होने की जरूरत नहीं, करें ये काम

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola