---विज्ञापन---

प्रदेश angle-right

UP Bihar Weather: छठ पर दोनों राज्यों में कैसा रहेगा मौसम? यूपी-बिहार पर पढ़ें IMD का अपडेट

Weather Update: नवंबर का महीना शुरू हो चुका है लेकिन अभी भी मौसम में बहुत कुछ खास बदलाव देखने को नहीं मिला है। हालांकि आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। जानिए मौसम विभाग ने क्या अपडेट दिया?

---खबर नीचे जारी है---

UP Bihar Weather Update: देशभर में कई जगह पर सर्दी दस्तक दे चुकी है तो कई जगह पर अभी भी इसका इंतजार है। लेकिन छठ के मौके पर यूपी बिहार के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। हालांकि अभी भी रात में तापमान दिन के मुकाबले कम दर्ज किया जाने लगा है। आईएमडी के मुताबिक, कई राज्यों में बारिश होने की संभावना है, जिसके बाद मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। जानिए छठ के मौके पर यूपी-बिहार में मौसम कैसा रहेगा?

कैसा रहेगा यूपी का मौसम? 

उत्तर प्रदेश का मौसम तेजी से बदल रहा है। राज्य में रात के समय तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है। यूपी के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि वहीं 7 नवंबर को छठ के मौके पर मौसम शुष्क रहेगा। वहीं, कई जगह पर हल्का कोहरा भी छाएगा। 7 से 9 नवंबर तक मौसम का इसी तरह रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, 10 नवंबर के बाद तापमान में तेजी से गिरावट आ सकती है।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें: अलर्ट! 5 राज्यों में भारी बारिश होगी; दिल्ली में भीषण प्रदूषण, कब पड़ेगी ठंड? जानें अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम?

छठ पर बिहार का मौसम

बिहार में छठ पर मौसम कैसा रहेगा इसकी जानकारी मौसम विभाग ने दी। राज्य में त्योहार पर बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। हालांकि बिहार के कुछ हिस्सों में कोहरा और हल्के बादल छाए रह सकते हैं। छठ पर बिहार के सभी जिलों का मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान भागलपुर, किशनगंज और पश्चिम चंपारण में बादल छाए रहने की संभावना है। बिहार में प्रदूषण का स्तर खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राज्य में AQI 400 के पार पहुंच गया।

---खबर नीचे जारी है---

फ्लाइट्स में देरी

मौसम में बदलाव के साथ कोहरे का असर फ्लाइट्स पर दिखना शुरू हो गया है। मंगलवार को भी दिल्ली और मुंबई से वाराणसी आने वाली फ्लाइट को वाराणसी एयरपोर्ट पर उतरने की इजाजत नहीं मिली। इसके बाद दोनों फ्लाइट्स को लखनऊ डायवर्ट किया गया। जब वाराणसी में मौसम नॉर्मल हुआ तब फ्लाइट ने अपनी उड़ान भरी। इसके अलावा घने कोहरे की वजह से कई फ्लाइट के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें: दिल्ली-NCR से कब हटेगा दमघोंटू स्मॉग? मौसम विभाग का आया ताजा अपडेट

First published on: Nov 06, 2024 11:13 AM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola