अलर्ट! 5 राज्यों में भारी बारिश होगी; दिल्ली में भीषण प्रदूषण, कब पड़ेगी ठंड? जानें अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम?

Aaj Ka Mausam: दिल्ली में भीषण प्रदूषण ने दम घोंट रखा है। न्यूनतम तापमान गिर रहा है, लेकिन ठंड नहीं है। मौसम विभाग ने 5 राज्यों में बारिश होने का अलर्ट दिया है। बर्फबारी और ठंड को लेकर भी पूर्वानुमान लगाया गया है। आइए जानते हैं कि अगले 5 दिन मौसम का हाल कैसा रहेगा?

Delhi Smog Rain

दिल्ली में वायु प्रदूषण बढ़ता ही जा रहा है।

Today Weather Forecast: दिल्ली में नवंबर महीने में भी ठंड का अता-पता नहीं है, लेकिन भीषण स्मॉग परेशान करने वाला है। आज 6 नवंबर को दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 358 है, जो खतरनाक स्तर का है। इस स्मॉग से दिल्लीवासियों को निजात तभी मिलेगी, जब बारिश होगी, लेकिन भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में अभी बारिश होने के आसार नहीं हैं।

विज्ञापन

लेकिन देश के 5 राज्यों में अगले 5 दिन बादल जमकर बरसेंगे। पहाड़ों पर भी तापमान में गिरावट आने लगी है, लेकिन दिल्ली में अभी तक ठंड बढ़ने के आसार नहीं दिख रहे। बाकी राज्यों की बात करें तो आने वाले दिनों में जम्मू कश्मीर में तापमान माइनस में जा सकता है। उत्तराखंड-हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी हो सकती है और मैदानी राज्यों में घनी धुंध छा सकती है। आइए जानते हैं कि 10 नवंबर तक देशभर में मौसम कैसा रहेगा?

विज्ञापन

इन राज्यों में बरसेंगे बादल

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। 7-10 नवंबर 2024 के दौरान तमिलनाडु, केरल और दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश में बारिश हो सकती है। 8 से 11 नवंबर के बीच आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में बारिश हो सकती है। देश के बाकी राज्यों में बारिश होने के आसार नहीं हैं।

विज्ञापन

नॉर्थ इंडिया में ठंड के हालात कैसे?

वेदर रिपोर्ट के अनुसार, 6 नवंबर को पूर्वोत्तर उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। उत्तर पश्चिम भारत, मध्य भारत में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2-5℃ ऊपर बना हुआ है। पश्चिम भारत और उत्तर प्रदेश, बिहार में अधिकतम तापमान सामान्य से 3-5℃ तक ऊपर है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, ओडिशा, आंध्र प्रदेश में तापमान सामान्य से 2-4℃ ऊपर है।

विज्ञापन

दिल्ली में मौसम कैसा?

रिपोर्ट के अनुसार, आज 6 नवंबर की सुबह अधिकतम तापमान 30.13 °C रहा। दिन में न्यूनतम और अधिकतम तापमान 19.05 °C और 32.06 °C रहने के आसार हैं। हवा में 23% नमी है और हवा की गति 23 किलोमीटर प्रति घंटा है। पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली-NCR में अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट आई है। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान अभी 29-32°C और 14-19°C के बीच बना हुआ है। अधिकतम तापमान सामान्य से 1-2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से 1-2 डिग्री सेल्सियस अधिक है। राजधानी में भीषण स्मॉग की चादर बिछी है और AQI 400 से ज्यादा रिकॉर्ड हो रहा है। दिल्ली में 11 नवंबर तक स्मॉग और ठंड के हालात ऐसे ही रहेंगे। बारिश होने की संभावना नहीं है।

विज्ञापन

उत्तराखंड-हिमाचल-जम्मू में मौसम कैसा?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, देश के तीनों पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में तापमान गिरने लगा है। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग, कुकेरनाग, कुपवाड़ा और पहलगाम समेत कई इलाकों में न्यूनतम पारा 1 से 6 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। इन शहरों में अधितकतम तापमान 20 डिग्री रह सकता है। उत्तराखंड में भी न्यूनतम तापमान गिरने लगा है। देहरादून में न्यूनतम पारा 15-16 डिग्री के बीच बना हुआ है। हिमाचल प्रदेश में अभी मौसम साफ रहेगा, लेकिन कई जिलों में अधिकतम तापमान 18-20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 से 11 डिग्री के बीच है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ