अभिजीत दीपके के ब्रेड खाते वीडियो का सामने आया सच, कॉकरोच जनता पार्टी ने दी सफाई

Abhijit Deepke Viral Video: दिल्ली के जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी है। इस बीच विरोध स्थल पर अभिजीत दीपके के ब्रेड पकौड़ा और नूडल्स खाने का वीडियो वायरल हो गया। विवाद पर दीपके ने कहा कि ध्यान भटकाने की बचकानी कोशिश है, यह वीडियो वांगचुक के आने से पहले का है।

Sonam Wangchuk hunger strike, Abhijit Deepke, Cockroach Janata Party, Jantar Mantar protest, Dharmendra Pradhan NEET leak controversy, Abhijit Deepke Viral video

Abhijit Deepke Viral Video: राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और नीट पर्चा लीक मामले की मांगों को लेकर चल रहा विरोध प्रदर्शन अब एक नए विवाद में घिर गया है। सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल मंगलवार को 10वें दिन में प्रवेश कर चुकी है। लेकिन इस बीच सोशल मीडिया पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे प्रदर्शन स्थल पर ब्रेड पकौड़ा और नूडल्स खाते दिख रहे हैं।
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने तंज कसने शुरू कर दिए कि एक तरफ सोनम वांगचुक अनशन पर हैं, तो दूसरी तरफ आंदोलन से जुड़े बाकी लोग खाने का लुत्फ उठा रहे हैं।

विज्ञापन

अभिजीत दीपके ने विवाद पर दी सफाई

बढ़ते विवाद पर अभिजीत दीपके ने ‘दिल्ली तक’ से बातचीत में सफाई दी है। उन्होंने इसे असल मुद्दे से ध्यान भटकाने की बचकानी कोशिश करार दिया। दीपके का कहना है कि यह वीडियो सोनम वांगचुक के अनशन शुरू करने से पहले का है, जिसे बिना संदर्भ के क्लिप करके फैलाया जा रहा है।

विज्ञापन

दीपके ने बताया कि सोनम वांगचुक के कहने पर ही आयोजन की कोर टीम अनशन पर नहीं बैठी है। अगर पूरी टीम भूख हड़ताल पर बैठ जाएगी, तो हजारों प्रदर्शनकारियों की व्यवस्था संभालने और पुलिस-प्रशासन से बातचीत करने वाला कोई नहीं बचेगा।

वांगचुक की सेहत पर चिंता जताई

अभिजीत दीपके ने बताया कि 10 दिनों के अनशन के कारण सोनम वांगचुक का वजन करीब 5 किलो घट गया है और उनकी सेहत तेजी से बिगड़ रही है। उन्होंने वांगचुक से अनशन खत्म करने का भी अनुरोध किया था, लेकिन वांगचुक अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। वांगचुक का स्पष्ट कहना है कि जब तक धर्मेंद्र प्रधान पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका प्रदर्शन और अनशन जारी रहेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ