दिल्ली-NCR से कब हटेगा दमघोंटू स्मॉग? मौसम विभाग का आया ताजा अपडेट

Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में अगले 7 दिन तक सुबह घना कोहरा पड़ने की संभावना हैं।

प्रतिकात्मक फोटो, क्रेडिट गूगल (10)

प्रतिकात्मक फोटो, क्रेडिट गूगल

Weather update: दिल्ली-NCR में स्मॉग की चादर पसरी हुई है, यहां सुबह-शाम लोगों को सांस लेने में ज्यादा परेशानी हो रही है। मंगलवार दोपहर मौसम विभाग ने एनसीआर में अगले तीन दिन के मौसम पर बड़ा अपडेट दिया है। मौसम विभाग के अनुसार 6 से 8 नवंबर तक दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद समेत एनसीआर में दिन में आसमान साफ रहेगा, लेकिन यहां सुबह-शाम बादलों पर SMOG की चादर लिपटी रहेगी।

विज्ञापन

तड़के फॉग पड़ेगा और तापमान सामान्य से 1 से 3 डिग्री तक कम रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में अगले कुछ दिन अधिकतम तापमान 29 से 32 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। वहीं, यहां न्यूनतम तापमान 14 से 19 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। यहां सुबह-शाम 4 से 8 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलेंगी। बुजुर्ग और सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोग तड़के सैर करने से परहेज करें।

विज्ञापन

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में पड़ेगा घना कोहरा और इन 4 राज्यों में तेज बारिश

मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिन एनसीआर के लोगों को स्मॉग से छूटकारा मिलने के आसार कम हैं। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में अगले 7 दिन तक सुबह घना कोहरा पड़ने की संभावना हैं। इसके अलावा अगले सात दिनों तक तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे में कुछ स्थानों पर, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दक्षिण तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में तेज बारिश होगी।

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश और बिहार में ठंड बढ़ेगी

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान कई राज्यों के तापमान में बदलाव आया है। यहां उत्तर-पश्चिम भारत, मध्य भारत, पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2-5 डिग्री सेल्सियस अधिक और उत्तर प्रदेश, बिहार में 3-5 डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। इसी तरह पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, ओडिशा, आंध्र प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से 2-4 डिग्री सेल्सियस अधिक है। अनुमान है कि नवंबर महीने के अंत तक उत्तर प्रदेश और बिहार के अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ