Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

प्रदेश

यूपी विधानसभा में हंगामा, अध्यक्ष सतीश महाना ने गुस्से में फेंका हेडफोन, केतकी सिंह पर भड़के

उत्तर प्रदेश विधानसभा में बजट सत्र के दौरान भारी हंगामा देखने को मिला. शोर-शराबे से नाराज अध्यक्ष सतीश महाना ने हेडफोन फेंक दिया और सदन की कार्यवाही 10 मिनट के लिए रोक दी.

Author
Edited By : Varsha Sikri Updated: Feb 13, 2026 15:08
Satish Mahana Angry
Credit: Social Media

उत्तर प्रदेश विधानसभा में शुक्रवार को बजट सत्र के दौरान उस समय माहौल गरमा गया, जब सदन में लगातार शोर-शराबा होने लगा. हालात इतने बिगड़ गए कि विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना गुस्से में आ गए और उन्होंने अपना हेडफोन उतारकर फेंक दिया. इसके बाद उन्होंने सदन की कार्यवाही करीब 10 मिनट के लिए स्थगित कर दी.

ये भी पढ़ें: UP Budget 2026-27: AI क्लस्टर, 10 लाख नौकरी, 40 लाख टैबलेट… चुनाव से पहले योगी सरकार ने खोला पिटारा, 9.12 लाख करोड़ का बजट पेश

---विज्ञापन---

क्यों हुआ हंगामा?

दरअसल, सदन में लोक सेवा आयोग से जुड़ी भर्तियों को लेकर चर्चा चल रही थी. समाजवादी पार्टी की विधायक रागिनी सोनकर ने इस मुद्दे पर सवाल उठाया था, जिसका जवाब वित्त मंत्री सुरेश खन्ना दे रहे थे. इसी बीच विपक्ष और सत्ता पक्ष के कुछ विधायक अपनी-अपनी बात रखने के लिए खड़े हो गए. बार-बार टोका-टोकी और बोलने की कोशिशों से सदन में अव्यवस्था बढ़ती चली गई. इसी दौरान बीजेपी विधायक केतकी सिंह भी अपनी बात रखने के लिए खड़ी हो गईं. अध्यक्ष ने उन्हें बैठने के लिए कहा और नियमों का पालन करने की हिदायत दी.

‘अब विधायक ही सदन चलाएंगे’

शोर कम ना होने पर सतीश महाना ने सख्त लहजे में कहा कि क्या अब विधायक ही सदन चलाएंगे. इसके बाद उन्होंने नाराजगी में हेडफोन फेंक दिया और कार्यवाही रोक दी. करीब 10 मिनट बाद जब सदन दोबारा शुरू हुआ, तो माहौल कुछ शांत नजर आया. सदन के बाहर कई विधायकों ने अध्यक्ष से बातचीत कर हालात को संभालने की कोशिश की. वापस लौटने के बाद वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने शायरी के जरिए माहौल को हल्का किया, जिससे सदन में लोगों का मूड लाइट हो गया.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: यूपी में सरकारी कर्मचारियों के लिए आया नया फरमान, छुट्टी लेने के नियम में हुआ ये बड़ा बदलाव

First published on: Feb 13, 2026 03:08 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.