UP Budget 2026-27: AI क्लस्टर, 10 लाख नौकरी, 40 लाख टैबलेट… चुनाव से पहले योगी सरकार ने खोला पिटारा, 9.12 लाख करोड़ का बजट पेश

UP Budget 2026-27: यूपी में बजट पेश हो गया है। योगी सरकार ने 10वां बजट पेश किया। यूपी में अगले साल चुनाव होने हैं। ऐसे में यह बजट सरकार के लिए काफी मायने रखता है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

UP budget 2026

UP budget 2026: यूपी में विधान सभा चुनाव से पहले योगी सरकार ने जनता के लिए पिटारा खोला है। यूपी में अब तक सबसे बड़ा बजट पेश किया गया है। योगी सरकार ने 10वां बजट पेश किया। विधान सभा में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने 9.12 लाख करोड़ का बजट का पेश किया। यह अब तक सबसे बड़ा बजट है।

विज्ञापन

बजट में ऐलान किया गया कि यूपी में राज्य में AI मिशन, स्टेट डेटा अथॉरिटी और डेटा सेंटर क्लस्टर स्थापित किए जाएंगे। नई टेक्नोलॉजी मिशन और टेक युवा-समर्थ युवा योजना लाई जाएगी।

विज्ञापन

बजट के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बजट तीन गुना बढ़ा है। पिछले 9 सालों में कोई नया टैक्स नहीं लगाया गया। ये हमारा दसवां बजट है। ऐसा पहले यूपी में कोई सरकार नहीं कर पाई।

विज्ञापन

प्रेस वार्ता कर सीएम योगी योगी आदित्यनाथ ने बताया कि कुल बजट का 12.4 फीसदी हिस्सा शिक्षा पर, 6 फीसदी चिकित्सा पर और 9 फीसदी हिस्सा कृषि से जुड़ी योजनाओं पर खर्च होगा। कामकाजी महिलाओं के लिए जनपद स्तर पर श्रमजीवी छात्रावास बनाने के लिए व्यवस्था की गई। युवाओं के लिए हर कमिश्नरी में एक स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनेगी।

विज्ञापन

बजट में अवस्थापना और औद्योगिक विकास के लिए 27,103 करोड़ रुपये का प्रावधान है। वहीं औद्योगिक क्षेत्र विस्तार योजना के लिए 5,000 करोड़ रुपये, अटल इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के लिए 2,000 करोड़, FDI प्रोत्साहन नीति के लिए 1,000 करोड़ की बात कही। साथ ही डिफेंस कॉरिडोर में 35,280 करोड़ निवेश और 53,263 रोजगार की संभावना जताई गई। बजट में MSME सेक्टर के लिए 3,822 करोड़ रुपये का प्रावधान हुआ।

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने चिकित्सा शिक्षा के लिए 14,997 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। बताया कि प्रदेश में 81 मेडिकल कॉलेज हैं। 60 जिलों में मेडिकल कॉलेज हैं। कहा कि 16 जिलों में PPP मॉडल से कॉलेज खुलेंगे। बजट में 14 नए मेडिकल कॉलेज के लिए 1023 करोड़, लखनऊ कैंसर संस्थान के लिए 315 करोड़ और असाध्य रोगों के मुफ्त इलाज के लिए 130 करोड़ का प्रावधान है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ