Live Updates
Teghra Election Result 2025: भाजपा के रजनीश कुमार की पकड़ अभी भी मजबूत
भाजपा के रजनीश कुमार अभी भी लीड कर रहे हैं. रजनीश कुमार ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राम रतन सिंह को 29790 वोट्स से पीछे छोड़ दिया है.
Teghra Election Result 2025: बीजेपी के रजनीश कुमार कितने आगे?
तेघड़ा विधानसभा सीट से बीजेपी के रजनीश कुमार आगे हैं. सीपीआई के राम रतन सिंह बीजेपी के रजनीश कुमार से 21376 वोट्स पीछे हैं.
Teghra Election Result 2025: तेघड़ा से शुरुआती रुझानों में बीजेपी के रजनीश कुमार आगे
बिहार की तेघड़ा विधानसभा सीट से शुरुआती रुझानों में बीजेपी के रजनीश कुमार आगे हैं. रजनीश को 5983 वोट मिल चुके हैं. वहीं सीपीआई के राम रतन सिंह 4719 वोट्स से पीछे हैं.
Teghra Election Result 2025: मतगणना हुई शुरू
बिहार की तेघड़ा सीट पर मतगणना शुरू हो गई है. राम रतन सिंह और राम नंदन सिंह के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है.
Teghra Election Result 2025: साल 2020 में किसने मारी थी बाजी?
साल 2020 में एक बार फिर सीपीआई को संजीवनी मिली और राम रतन सिंह ने अपनी जीत हासिल की थी. अब एक बार फिर सीपीआई ने राम रतन सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है.
Teghra Election Result 2025: इस सीट पर पहले चरण में हुए थे चुनाव
बिहार की तेघड़ा सीट पर पहले चरण यानी 6 नवंबर को चुनाव हुए थे. कांग्रेस महागठबंधन से सीपीआई ने अपने पुराने धुरंधर उम्मीदवार राम रतन सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है. इसके साथ ही जन सुराज पार्टी से राम नंदन सिंह और एनडीए से भाजपा के रजनीश कुमार चुनाव में खड़े हैं.
Teghra Election Result 2025: Teghra Election Result 2025: तेघड़ा विधानसभा सीट से बीजेपी के रजनीश कुमार जीत गए हैं. रजनीश कुमार ने सीपीआई के राम रतन सिंह को पीछे छोड़ दिया है. बिहार की तेघड़ा सीट का चुनावी इतिहास काफी दिलचस्प रहा है. ये सीट भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) का गढ़ रही है. यहां लगातार सीपीआई का दबदबा रहा है. अब इस बार सीपीआई हार गई है.
यहां पढ़ें बिहार की 243 सीटों के नतीजे
2025 के नतीजे
| उम्मीदवार का नाम | पार्टी का नाम | वोट |
| रजनीश कुमार | बीजेपी | 112770 |
| राम रतन सिंह | सीपीआई | 77406 |
कांग्रेस महागठबंधन से सीपीआई ने अपने पुराने धुरंधर उम्मीदवार राम रतन सिंह को चुनावी मैदान में उतारा था. इसके साथ ही जन सुराज पार्टी से राम नंदन सिंह और एनडीए से भाजपा के रजनीश कुमार चुनाव में खड़े हुए. इन तीनों के साथ-साथ जनता क्रांति पार्टी से अवधेश कुमार, समता पार्टी से अविनाश भारती और जनशक्ति जनता दल से चंद्र प्रकाश सिंह भी मैदान में उतरे थे.
यहां पढ़ें 243 सीटों के नतीजे: ECI Bihar Chunav Result 2025 LIVE Updates
सीपीआई का गढ़
तेघड़ा सीट पहले से ही भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का गढ़ रहा है. इस सीट पर 1962 से शुरू हुआ सीपीआई की जीत का सिलसिला साल 2005 तक लगातार देखने को मिला. हालांकि साल 2010 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अपनी जीत हासिल की थी, तब लगने लगा था कि सीपीआई की पकड़ ढीली पड़ गई है. इसके साथ ही साल 2015 में फिर से सीपीआई को हार का सामना करना पड़ा था और आरजेडी जीत गई थी.
2020 में किसने मारी थी बाजी?
| उम्मीदवार का नाम | पार्टी का नाम | वोट |
| राम रतन सिंह | सीपीआई | 85,229 |
| बीरेंद्र कुमार | जेडीयू | 37,250 |
| ललन कुमार | लोक जनशक्ति पार्टी | 29,936 |
साल 2020 में एक बार फिर सीपीआई को संजीवनी मिली और राम रतन सिंह ने अपनी जीत हासिल की थी. अब एक बार फिर सीपीआई ने राम रतन सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है. 2020 में हुए चुनावों में राम रतन सिंह ने जनता दल (यूनाइटेड) (जेडी(यू)) के बीरेंद्र कुमार को 47,979 सीटों से हराया था. इसके साथ ही लोक जन शक्ति पार्टी के ललन कुमार भी चुनाव में खड़े थे.
साल 2015 के नतीजे
| उम्मीदवार का नाम | पार्टी का नाम | वोट |
| बीरेंद्र कुमार | आरजेडी | 68,975 |
| राम लखन सिंह | भाजपा | 53,364 |
| राम रतन सिंह | सीपीआई | 25,818 |
साल 2015 में राष्ट्रीय जनता दल के बीरेंद्र कुमार ने इस सीट को जीतकर अपने सिर ताज सजाया था. वहीं दूसरे नंबर पर भारतीय जनता पार्टी के राम लखन सिंह और तीसरे नंबर पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राम रतन सिंह ने अपनी जगह बनाई थी.
संबंधित खबरें
'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
26 mins agoदिल्ली में 12 अक्टूबर को कहां-कहां रहेगा पावर कट? यहां चेक करें पूरी लिस्ट
54 mins agoपराली जलाना बंद नहीं हुआ, क्या तकनीक के जरिए रुक सकता है दिल्ली का प्रदूषण?
1 hr agoमां रूपी सोरेन की स्मृति में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाईं रस्में
2 hrs agoप्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
4 hrs agoLIVE: 'CEC ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार', आशुतोष रांका ने किया पलटवार
9 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
17 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच आज भी बंद रहेंगी दिल्ली की 30 सड़के, डायवर्जन लागू
17 hrs agoदिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को फिर खोला गया, एंट्री-एग्जिट शुरू
17 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines