---विज्ञापन---

प्रदेश

अस्पताल के बाहर ‘मानव अंग’ मुंह में दबाए घूमता दिखा कुत्ता, Video वायरल होने पर प्रशासन में मचा हड़कंप

Shimla Viral Video: शिमला के एक सरकारी अस्पताल में आवारा कुत्ता इंसानी कटा हुआ पैर मुंह में लेकर घूमता दिखा. वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं.

Author Written By: Varsha Sikri Updated: Feb 25, 2026 18:38
Stray Dog Seen Carrying Severed Human Leg at Shimla Hospital
Credit: Social Media

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से एक बेहद हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां एक सरकारी अस्पताल में उस वक्त हडकंप मच गया, जब परिसर में एक आवारा कुत्ता इंसान का कटा हुआ पैर मुंह में लेकर घूमता हुआ देखा गया. ये मामला अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशलिटी (AIMSS) का है. बताया जा रहा है कि अस्पताल परिसर में सुबह के समय लोगों ने कुत्ते को मानव अंग लेकर घूमते देखा. ये दृश्य इतना डरावना था कि वहां मौजूद मरीजों, अस्पताल कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई.

ये भी पढ़ें: हिमाचल की अनोखी शादी, 3 फीट बर्फ में 7KM पैदल गया दूल्हा, अंधेरे में निभाई रस्में, दुल्हन भी पैदल गई ससुराल

---विज्ञापन---

कैसे हुआ यह हादसा?

अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, ये कटा हुआ पैर एक 61 वर्षीय मरीज का था, जिसकी कुछ दिन पहले सर्जरी की गई थी. ऑपरेशन के दौरान मरीज का पैर घुटने के ऊपर से काटा गया था. सर्जरी के बाद इस अंग को बायोमेडिकल वेस्ट के नियमों के तहत एक विशेष नीले बैग में रखकर स्टोर रूम में रखा गया था. लेकिन शुरुआती जांच में सामने आया है कि बायोमेडिकल वेस्ट स्टोर रूम का दरवाजा ठीक से बंद नहीं किया गया था. इसी लापरवाही का फायदा उठाकर एक आवारा कुत्ता अंदर घुस गया और कटा हुआ पैर बाहर ले आया.

प्रशासन ने दिए जांच के आदेश

घटना के सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन ने तुरंत सख्त रुख अपनाया. पूरे मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया है. ये समिति यह पता लगाएगी कि इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हुई और इसके लिए कौन जिम्मेदार है. साथ ही, उस समय ड्यूटी पर मौजूद सफाई कर्मचारियों और सुपरवाइजर को शोकॉज नोटिस जारी किया गया है. प्रशासन का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

---विज्ञापन---

लोगों में नाराजगी

इस घटना के बाद आम लोगों और मरीजों में गुस्सा देखने को मिल रहा है. लोगों का कहना है कि अस्पताल जैसी संवेदनशील जगह पर इस तरह की लापरवाही बेहद शर्मनाक है. इससे ना केवल स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठते हैं, बल्कि मरीजों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ जाती है. अस्पताल प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि भविष्य में बायोमेडिकल कचरे के निपटान और सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त किया जाएगा, ताकि ऐसी घटना दोबारा न हो.

ये भी पढ़ें: Himachal Entry Fees: हिमाचल जाना हुआ महंगा, ढाई गुना बढ़ाई गई एंट्री फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें?

First published on: Feb 25, 2026 06:37 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.