महाराष्ट्र में बाघ का पीछा कर बनाया VIDEO, वायरल होने पर फॉरेस्ट डिपार्टमेंट ने की कड़ी कार्रवाई

महाराष्ट्र के ताडोबा टाइगर रिजर्व में वायरल वीडियो के बाद वन विभाग ने सख्त कदम उठाया. बाघ का रास्ता रोकने और उसका पीछा करने वाले लोगों के खिलाफ फॉरेस्ट एक्ट के तहत FIR दर्ज की गई है. वन विभाग ने लोगों से आरोपियों की पहचान में मदद करने की अपील की.

Untitled design - 2026-03-17T175500.255

महाराष्ट्र के ताडोबा टाइगर रिजर्व से सामने आए वायरल वीडियो मामले में वन विभाग ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है. बाघ का पीछा कर उसका वीडियो बनाने और रास्ता रोकने के मामले में मोहर्ली रेंज के RFO संतोष थिपे ने फॉरेस्ट एक्ट के तहत FIR दर्ज की है.

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए वीडियो में देखा गया कि जंगल क्षेत्र में एक बाघ अपने रास्ते पर जा रहा था, लेकिन पद्मापुर गेट से मोहर्ली के बीच लोगों की भीड़ ने उसका रास्ता रोक लिया. इतना ही नहीं, कुछ लोगों ने अपनी गाड़ियां बीच रास्ते खड़ी कर बाघ का पीछा किया और उसका वीडियो बनाने की कोशिश की.

विज्ञापन

वन विभाग का एक्शन

वीडियो सामने आने के बाद वन विभाग ने तत्काल संज्ञान लिया और फॉरेस्ट एक्ट के तहत FIR दर्ज की गई. वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान की जा रही है. आम जनता से भी आरोपियों की पहचान में सहयोग की अपील की गई है.

विज्ञापन

क्यों गंभीर है मामला

जंगली जानवरों का रास्ता रोकना, उनका पीछा करना या उन्हें परेशान करना कानूनन अपराध है. इससे न सिर्फ वन्यजीवों की सुरक्षा खतरे में पड़ती है, बल्कि इंसानों के लिए भी जानलेवा स्थिति बन सकती है.

वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ