'मम्मी…नहीं…' यूपी के अलीगढ़ स्टेशन पर बेटी बनी फरिश्ता, मां को ट्रेन के सामने कूदने से बचाया

UP News: यूपी के अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर एक 7 साल की मासूम बच्ची ने अपनी मां को ट्रेन के आगे कूदकर जान देने से बचा लिया. बच्ची की सूझबूझ और हिम्मत से एक बड़ी दुर्घटना टल गई.

UP Aligarh Railway Station

Credit: Social Media

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर कुछ ऐसा हुआ, जो किसी के भी दिल को छू लेगा. एक सात साल की मासूम बच्ची ने अपनी मां की जान बचाकर सभी को हैरान कर दिया. ये घटना उस समय हुई जब महिला घरेलू परेशानियों से तंग आकर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने जा रही थी, तभी बच्ची ने अपनी मम्मी को रोक लिया. लोगों और रेलवे पुलिस ने बच्ची की आवाज सुनते ही तुरंत वहां पहुंचकर महिला को बचा लिया और एक बड़ा हादसा टल गया.

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के मुताबिक, महिला अपने परिवारिक विवादों और तनाव से बेहद परेशान थी. वो अपनी छोटी बेटी के साथ अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंची थी. कुछ देर प्लेटफॉर्म पर बैठने के बाद महिला ने अचानक आत्महत्या करने का फैसला कर लिया. जैसे ही ट्रेन प्लेटफॉर्म पर आने लगी, महिला पटरी की ओर बढ़ी और कूदने की कोशिश की. तभी उसकी सात साल की बेटी ने हालात को भांप लिया. बच्ची ने तुरंत अपनी मां का हाथ कसकर पकड़ लिया और जोर-जोर से चिल्लाने लगी-‘मम्मी, नहीं!’ बेटी की इस बहादुरी और सूझबूझ ने वहां मौजूद लोगों का ध्यान खींच लिया. आसपास मौजूद यात्रियों और रेलवे पुलिस (GRP) के जवान तुरंत मौके पर पहुंचे और महिला को सुरक्षित पकड़कर पीछे खींच लिया. इस तरह एक बड़ा हादसा टल गया.

घरेलू लड़ाई से परेशान थी महिला

बताया जा रहा है कि महिला अपने पति के साथ घरेलू कलह से परेशान थी और इसी वजह से वो ये खतरनाक कदम उठाने जा रही थी. जानकारी के मुताबिक, पेट्रोल पंप पर काम करने वाला उसका पति पर अक्सर शराब पीता था और उसके साथ मारपीट करता था. लगातार उत्पीड़न से परेशान होकर उसने बांदा जिले में अपने माता-पिता के घर जाने का फैसला किया, लेकिन रेलवे स्टेशन पहुंचते ही वो टूट गई और खुदकुशी करने की ठान ली. तभी महिला की 7 साल की बेटी ने जिस तरह हिम्मत दिखाई, उसने ना सिर्फ अपनी मां की जान बचाई बल्कि सभी को भावुक भी कर दिया. घटना के बाद रेलवे पुलिस ने महिला को समझाया और उसके परिजनों को बुलाया गया. बाद में उसे सुरक्षित घर भेज दिया गया. वहीं स्टेशन पर मौजूद लोग बच्ची की बहादुरी की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ