Weather Update: चूरू में तापमान -0.5, हाड़-मांस सब जाम, Delhi-NCR समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का दिखेगा विकराल रूप
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Weather Update: पूरे उत्तर भारत में ठंड अपने चरम पर है। राजस्थान के चुरू (Churu) में न्यूनतम तापमान 0 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। चुरू में मंगलवार को न्यूनतम तापमान -0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह चूरू में इस सर्दी का सबसे ठंडा दिन रहा। ठंड से बचने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया। IMD के मुताबिक आने वाले दिनों में अभी सर्दी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं।
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार सोमवार को चूरू में दिन का अधिकतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि इसके बाद राजाओं की धरा रही चूरू में पारा शून्य से नीचे आते ही बर्फ की चादर बिछ गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चूरू प्रकृति का अनौखा केंद्र है। यहां गर्मियों में अधिकतम तापमान 50 डिग्री तक पहुंच जाता है। जबकि सर्दियों में पारा माइनस में आ जाता है।

देश की राजधानी दिल्ली में भी सर्दी अपने विकराल रूप में है। यहां पिछले दिनों पारा 3 डिग्री तक आ गया था। वहीं मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य तापमान से छह डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से दिल्ली के लिए चेतावनी जारी की गई है। कहा गया है कि ये स्थिति अगले 24 से 48 घंटों तक बनी रह सकती है।
सर्दी का सितम उत्तर पश्चिम में राजस्थान और पंजाब से हरियाणा, दिल्ली और दक्षिण पूर्व में उत्तर प्रदेश तक फैल रहा है। मुख्य रूप से अगले 48 घंटों के लिए पंजाब और हरियाणा में कोल्ड-डे की स्थिति रहने की आशंका जताई गई है। हालांकि इसके बाद तापमान में थोड़ी बढ़ोत्तरी होने की उम्मीद भी है। आईएमडी के महानिदेशक एम महापात्र ने बताया कि उत्तर पश्चिम भारत के अधिकांश राज्यों में न्यूनतम तापमान 3 और 7 डिग्री सेल्सियस के बीच है।
और पढ़िए – उत्तर भारत में कोहरा और शीतलहर का कहर; कश्मीर में शून्य से नीचे तापमान, जानें अन्य राज्यों का हाल

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में राज्य के मौसम केंद्र ने 26 दिसंबर को एक पश्चिमी विक्षोभ की उम्मीद जताते हुए राज्य के कुल्लू, चंबा, लाहौल-स्पीति और किन्नौर जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की भविष्यवाणी की थी। वहीं ऊना, बिलासपुर और हमीरपुर जैसे निचले जिलों में शीत लहर की स्थिति जारी है। आईएमडी के मुताबिक 28 और 29 दिसंबर को एक पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: