---विज्ञापन---

Weather Alert: राजस्थान में 15 अगस्त के बाद बदल सकता है मौसम, IMD ने जारी किया अपडेट

Weather Alert: राजस्थान में पिछले 12 दिनों से मानसून पर बे्रक लगा हुआ है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो 15 अगस्त के बाद राजस्थान में बारिश की संभावना नहीं है। पाकिस्तान से आ रही हवाओं के कारण प्रदेश में फिलहाल ठंडा है इसलिए लोगों को गर्मी से राहत मिली हुई है। वहीं गुजरात की सीमा पर […]

---विज्ञापन---

Weather Alert: राजस्थान में पिछले 12 दिनों से मानसून पर बे्रक लगा हुआ है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो 15 अगस्त के बाद राजस्थान में बारिश की संभावना नहीं है। पाकिस्तान से आ रही हवाओं के कारण प्रदेश में फिलहाल ठंडा है इसलिए लोगों को गर्मी से राहत मिली हुई है। वहीं गुजरात की सीमा पर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण बांसवाड़ा, सिरोही, प्रतापगढ़, डूंगरपुर जिलों में बूंदाबांदी हुई। प्रदेश में शुक्रवार को सबसे ज्यादा बारिश बांसवाड़ा के माही बांध पर रिकाॅर्ड की गई।

अगले 1 सप्ताह तक शुष्क बना रहेगा मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर की मानें तो राजस्थान में मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है। पाकिस्तान की ओर से आ रही हवाओं के कारण नमी खत्म हो गई है। इसलिए तेज बारिश नहीं हो रही है। जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि राज्य के अधिकांश भागों में कमजोर मानसून परिस्थितियां आगामी एक सप्ताह तक जारी रहने की प्रबल संभावना है।

---विज्ञापन---

इस दौरान अधिकतर भागों में मौसम शुष्क बना रहेगा। जबकि प्रदेश के दक्षिणी व उत्तर पूर्वी भागों में आगामी दिनों में छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो अब तक प्रदेश में 42 फीसदी बारिश हो चुकी है। राज्य में सामान्यतः 1 जून से 11 अगस्त तक कुल 278.2 मिमी. बारिश होती है। जबकि इस सीजन में अब 395.1 मिमी. बारिश हो चुकी है।

---विज्ञापन---

ये भी देखेंः

First published on: Aug 12, 2023 02:26 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola