Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

राजस्थान

पीएम मोदी से वसुंधरा राजे की सपरिवार मुलाकात, राजनीतिक अटकलों का बाजार शुरू

Vasundhara Raje: मुलाकात इसलिए भी सियासी हलकों में चर्चा का विषय बन गई है क्योंकि अब तक यह कहा जा रहा था कि प्रधानमंत्री मोदी और वसुंधरा राजे के बीच कुछ समय से तनातनी चल रही है.

Author
Written By: kj.srivatsan Updated: Mar 9, 2026 23:51

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने आज सपरिवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद राजस्थान की राजनीति में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है. वसुंधरा राजे ने प्रधानमंत्री से मुलाकात के दौरान अपने सांसद बेटे दुष्यंत सिंह, बहू निहारिका और अपने पोते-पोती के साथ प्रधानमंत्री मोदी से भेंट की और खुद वसुंधरा राजे की तरफ से यह है तस्वीरें मीडिया को जारी भी की गई.

यह भी पढ़ें: राजस्थान में बड़ा बदलाव: अब दो से ज्यादा बच्चों वाले भी लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव, 30 साल पुराना नियम खत्म

---विज्ञापन---

यह मुलाकात इसलिए भी सियासी हलकों में चर्चा का विषय बन गई है क्योंकि अब तक यह कहा जा रहा था कि प्रधानमंत्री मोदी और वसुंधरा राजे के बीच कुछ समय से तनातनी चल रही है. इसी कारण भारतीय जनता पार्टी ने 2023 के राजस्थान विधानसभा चुनाव में वसुंधरा राजे को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित नहीं किया था और चुनाव जीतने के बाद भी उन्हें मुख्यमंत्री भी नहीं बनाकर पहली बार विधानसभा चुनाव जीते भजनलाल शर्मा सूबे के मुखिया की कमान सौंप दी थी.

यह भी पढ़ें: राजस्थान के स्कूलों में दरी घोटाला, विधान सभा में विधायक के सवाल पर मंत्री दिलावर ने किया कबूल

---विज्ञापन---

इसके बाद वसुंधरा राजे की प्रधानमंत्री से नाराजगी से जुड़ी कई खबरें सामने आती रहीं. हालांकि अब इस मुलाकात ने नई सियासी बहस को जन्म दे दिया है कि क्या वसुंधरा राजे की राजस्थान या राष्ट्रीय राजनीति में फिर से किसी बड़ी भूमिका के साथ वापसी हो सकती है.

First published on: Mar 09, 2026 11:51 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.