Rajasthan News: राजस्थान में अवैध हथियारों के खिलाफ चल रही मुहिम में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। प्रतापगढ़ पुलिस और एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) की संयुक्त कार्रवाई में शुक्रवार को कुख्यात हथियार तस्कर गुलाम हुसैन को गिरफ्तार किया गया। गुलाम हुसैन उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले का रहने वाला है। वह राजस्थान में सक्रिय ‘प्रवीण उर्फ अंकल’ गैंग का अहम सदस्य बताया जा रहा है। हुसैन गैंग को हथियारों का सप्लाई करता था।
28 जून से शुरू हुई थी कार्रवाई
एसपी प्रतापगढ़ विनीत कुमार बंसल ने बताया कि इस ऑपरेशन की शुरुआत 28 जून को हुई थी। जब छोटी सादड़ी थाना पुलिस ने 1 ऑटोमेटिक देशी पिस्टल और 2 खाली मैगजीन के साथ गैंग के राकेश राठौर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में राकेश ने नागदा निवासी सलमान पुत्र शेरखान का नाम उगला, जिसे बाद में गिरफ्तार कर भारी मात्रा में अवैध हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
आरोपियों तक ऐसे पहुंची पुलिस
सलमान की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को पता चला कि हथियारों की सप्लाई का मास्टरमाइंड कोई और नहीं बल्कि गुलाम हुसैन है, जो प्रवीण उर्फ अंकल गैंग के लिए हथियारों की व्यवस्था करता था। गुलाम हुसैन पहले भी कई मामलों में गिरफ्तार हो चुका है। 19 मार्च 2025 को उसे यूपी के रसूलपुर थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ के दौरान 3 पिस्टलों के साथ पकड़ा गया था। मुठभेड़ में उसके पैर में गोली भी लगी थी और फिलहाल वह जमानत पर बाहर था।
अवैध हथियार सप्लाई का नेटवर्क ध्वस्त
गुलाम हुसैन 9 एमएम के प्रतिबंधित कारतूस और हथियारों की आपूर्ति सीधे प्रवीण उर्फ अंकल को करता था, जो फिर राकेश और सलमान जैसे माध्यमों से राजस्थान के अंदर सप्लाई किया जाता था। इस गिरफ्तारी से ‘अंकल गैंग’ के नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।
अब अन्य सदस्यों की तलाश
गुलाम हुसैन की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस ‘अंकल गैंग’ के बाकी सदस्यों की तलाश में जुटी है। माना जा रहा है कि इस नेटवर्क से जुड़े कई और चेहरे जल्द सामने आ सकते हैं। पुलिस का कहना है कि यह गिरफ्तारी अवैध हथियारों के कारोबार पर रोक लगाने की दिशा में एक अहम कदम है और जांच अभी जारी है।
संबंधित खबरें
भारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
7 hrs agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
2 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
4 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
4 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
4 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
4 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
4 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
6 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
6 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines