जयपुर में ट्रिपल हत्याकांड का CCTV फुटेज आया सामने, भागते समय कैमरे में कैद हुए हत्यारे, महिला और दो बच्चों की ली थी जान

Rajasthan Triple Murder Woman 2 Kids Killed In Broad Daylight: जयपुर में ट्रिपल हत्याकांड का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। पुलिस ने उम्मीद जताई है कि अब जल्द ही हत्यारे पकड़ में आ जाएंगे।

triple murder

गाजीपुर में तीन लोगों की हत्या।

Rajasthan Triple Murder Woman 2 Kids Killed In Broad Daylight: राजस्थान के जयपुर में बीते दिन हुए ट्रिपल मर्डर केस का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में हत्यारोपियों के मौके से भागने की तस्वीरें कैद हो गई हैं। राजस्थान पुलिस ने उक्त फुटेज को आसपास के पुलिसथानों में भेज दिया है, ताकि हत्यारोपियों को पहचाना जा सके और मामले की गुत्थी सुलझ सके।

विज्ञापन

गौरतलब है कि जयपुर में बीते दिन दिनदहाड़े घर में घुसकर एक महिला और उसके दो बच्चों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। वारदातस्थल के आसपास जुटे लोगों का कहना था कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भागने में कामयाब हो गए। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत शहर के सभी रास्तों पर नाकाबंदी कर दी और वाहनों की तलाशी ली। यह वारदात जयपुर के मालवीय नगर थाना इलाके के पास की है। फिलहाल, पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और हत्याकांड की जांच कर रही है।

विज्ञापन

वारदात का सीसीटीवी फुटेज आया सामने

मिली जानकारी के अनुसार, यह साफ नहीं हो पाया है कि बदमाशों ने महिला और बच्चों की हत्या क्यों की। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। फुटेज में वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से भागते नजर आए। पीड़ितों की पहचान सुमन बिष्ट और उनके पांच वर्षीय और दो वर्षीय के बच्चे रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वारदात के समय महिला का पति घर पर नहीं था।

News24 अब WhatsApp पर भी, लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़िए हमारे साथ

विज्ञापन

News 24 whatsapp channel

विज्ञापन

पुलिस मामले की जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) ज्ञानचंद यादव और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गई है। इस घटना के बारे में पड़ोसियों ने बताया कि अज्ञात संदिग्ध ने दो बार हवा में फायरिंग भी की। इसके बाद उन्हें हत्या के बारे में पता चला। इस बीच घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें आरोपी मौके से भागते दिखे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ