कोटा में एक और छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, इस साल सुसाइड का यह 28वां केस

Kota Student Suicide: राजस्थान के कोटा में स्टूडेंट सुसाइड के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इस साल अब तक 28 छात्रों ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।

Student Suicide

परीक्षा में फेल होने पर कई छात्राओं ने की आत्महत्या।

विज्ञापन

Kota Student Suicide: राजस्थान के कोटा में सोमवार को NEET की तैयारी कर रहे 20 वर्षीय छात्र ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मृतक छात्र की पहचान पश्चिम बंगाल के फाउरीद हुसैन के रूप में हुई है। बता दें कि इस साल कोटा में अब तक 28 छात्रों ने अपनी जान दे दी है।

हाॅस्टल में उसके साथ रहे छात्रों ने बताया कि हमने उससे आखिरी बार 4 बजे बात की थी। जिसके बाद 7 बजे तक उसके कमरे में कोई हलचल नहीं दिखी। इस पर साथी छात्रों ने उसे फोन किया लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। इसके बाद दोस्तों ने इसकी सूचना हाॅस्टल वाॅर्डन को दी। वार्डन फाउरीद के कमरे के बाहर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। इसके बाद वार्डन ने पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन

News24 Whatsapp Channel

पंखों में एंटी हैंगिंग डिवाइस अनिवार्य

मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो फाउरीद पंखे से लटका था। इसके बाद पुलिस ने उसे फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया लेकिन वहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने फाउरीद के परिजनों को भी सूचित कर दिया है। फिलहाल पुलिस उसके परिजनों के कोटा पहुंचने का इंतजार कर रही है। बता दें कि पिछले कुछ महीनों में कोटा में 28 छात्रों ने सुसाइड कर अपनी जान दे दी है।

विज्ञापन

इस बीच कोटा में आत्महत्या के बढ़ते मामलों को देखते हुए कोटा कलेक्टर ने कोचिंग सेंटरों और हाॅस्टल के पंखों में एंटी हैंगिंग डिवाइस लगवाना अनिवार्य कर दिया था। इतना ही नहीं कोचिंग सेंटरों को दो महीने के लिए टेस्ट लेने पर भी रोक लगा दिया था।

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ