---विज्ञापन---

शादी की खुशियां मातम में बदली, 9 युवकों की मौत; राजस्थान में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने वैन को मारी टक्कर

Rajasthan Road Accident: राजस्थान में आज सुबह हुए सड़क हादसे में 9 युवकों की मौत हो गई है। वे शादी समारोह से लौट रहे थे कि हादसे का शिकार हो गए। खबर फैलते ही मृतकों के गांव में मातम पसर गया। शादी वाले परिवार में भी गम के बादल छा गए।

---विज्ञापन---

Rajasthan Tractor Trolly Van Collision: राजस्थान में आज सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। एक ट्रैक्टर ट्रॉली ने वैन को टक्कर मार दी, जिससे वैन में सवार 9 युवकों की मौत हो गई। एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा झालावाड़ ज़िले में अकलेरा के पास गांव पंचोला में हुआ। 3 युवकों ने मौके पर दम तोड़ा। 6 युवकों की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुआ। वैन में सवार लोग शादी समारोह से लौट रहे थे।

यह भी पढ़ें:‘कबूतरबाजी के शौक में हैवान बना पति’…अमृतसर में गर्भवती पत्नी को खाट से बांध जिंदा जलाया

---विज्ञापन---

हादसे की खबर पहुंचते ही शादी की खुशियां भी मातम में बदल गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई हैं, जांच पड़ताल जारी है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, मरने वाले युवक बागरी समाज के बताए जा रहे हैं। हादसा तेज रफ्तार के चलते हुआ। ज्यादा स्पीड के कारण ट्रैक्टर ट्रॉली बेकाबू हो गइ्र और सामने से आ रही वैन से भिड़ गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर ड्राइवर फरार हो गया। ट्रैक्टर ट्रॉली हरियाणा नंबर की है। मृतकों की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।

यह भी पढ़ें:जख्मों पर छिड़की मिर्च, होठ फेविक्विक से चिपकाए; प्रेमिका को दी इतनी खौफनाक सजा, कांप जाएगी रूह

---विज्ञापन---

First published on: Apr 21, 2024 08:19 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola