Rajasthan Politics: 'गहलोत साहब को पार्टी ने सब कुछ दिया, उन्हें भीष्म पितामह की भूमिका में आना चाहिए'- मंत्री खाचरियावास

Rajasthan Politics

Rajasthan Politics: खाद्य मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास ने सीएम गहलोत पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि सीएम को चुनावी साल में नाराज नेताओं को मनाने का कार्य करना चाहिए। गहलोत को सिर्फ सेल्फ सेंटर्ड पाॅलिटिक्स नहीं करनी चाहिए।

विज्ञापन

खाचरियावास ने कहा कि सचिन पायलट से उनकी कोई नाराजगी नहीं है। सीएम गहलोत को लेकर उन्होंने कहा कि कुछ तो सामने वाले के लिए भी करना होता है। आपको स्पेस देना होता है। मैंने कांग्रेस की मीटिंग में एक बार कहा था कि कम से कम चार-पांच नेता तैयार करें। पार्टी को सत्ता में लाना है तो नेता तो तैयार करने ही होंगे।

विज्ञापन

भीष्म पितामह की भूमिका में आना चाहिए

मंत्री प्रताप सिंह ने कहा कि गहलोत साहब को पार्टी ने सब कुछ दिया है। उनकों किसी से भेदभाव करने का हक नहीं है। कांग्रेस में इंदिरा से सोनिया तक हर किसी ने गहलोत साहब को पद दिए। गहलोत साहब को अब भीष्म पितामह की भूमिका में आना चाहिए। पूरे राजस्थान में नए-नए लोगों को जोड़ना चाहिए। कोई नाराज है तो उसे राजी करना सीएम की ड्यूटी है। हमारी ड्यूटी थोड़ी है। तो क्या हम बच्चों से लड़ेंगे, यह क्या अच्छा लगता है?

विज्ञापन

गहलोत साहब अच्छे नेता

खाचरियावास ने कहा कि गहलोत साहब अच्छे नेता हैं। उनकी हजार अच्छाई होंगी। सीएम को यह थोड़ी करना चाहिए यह अफसर मेरा है, यह मंत्री मेरा है। जब लड़ाई चली तो सब विधायकों ने गहलोत साहब का साथ दिया था।

विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि भैंरोसिंह शेखावत मेरे बड़े पापा थे। वे भी जब तीसरी बार सीएम बने थे तो उनकी आदत सेट हो गई थी कि फलां अफसर अच्छा है। ये रास्ते अच्छे हैं। यह शहर अच्छा है। उनकी चाॅइस सेट हो गई। वे एक अफसर के भरोसे रहे और उसी ने उनका बेड़ा गर्क कर दिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ