हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Rajasthan News: पायलट की मौजूदगी में आक्रोशित लोगों ने विधायक वेदप्रकाश के खिलाफ लगाए 'मुर्दाबाद' के नारे

विज्ञापन

Rajasthan News: जयपुर के कोटखावदा में सोमवार को पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के सामने विधायक वेद प्रकाश सोलंकी का क्षेत्र के लोगों ने जमकर विरोध किया। इस दौरान लोगों ने उनके खिलाफ ’विधायक मुर्दाबाद’ जैसे नारे लगाए।

दरअसल, कोटखावदा में रविवार को सड़क किनारे बैठे परिवार के 6 लोगों को एक थार जीप ने कुचल दिया था। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे के बाद से ग्रामीण घटनास्थल पर ही पिछले 24 घंटे से धरना देकर बैठे है। सचिन पायलट और उनके समर्थक विधायक वेद प्रकाश हादसे में मारे गए मृतकों के परिजनों को ढांढस बंधवाने के लिए धरना स्थल पहुंचे थे।

गुस्साए लोगों ने विधायक पर फेंके पत्थर

बता दें कि हादसे के 24 घंटे बाद भी पीड़ितों की मांगों को लेकर सहमति नहीं बन पाई है। मौके पर फिलहाल प्रशासनिक अधिकारियों के साथ तीन थानों का जाब्ता तैनात है। रविवार देर शाम करीब 7 बजे राज्यसभा सांसद किरोड़ीलाल मीणा भी परिजनों को ढांढस बंधवाने पहुंचे थे। इसी क्रम में सचिन पायलट और उनके समर्थक विधायक भी धरना स्थल पहुंचे।

विज्ञापन

जहां उन्हें ग्रामीणों के गुस्से का शिकार होना पड़ा। पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच पायलट और विधायक सोलंकी को धरना स्थल पहुंचाया। इस दौरान गुस्साए लोगों ने विधायक सोलंकी पर टायर और पत्थर फेंके।

ये है मामला

जानकारी के अनुसार 21 मई को कोटखावदा निवासी मदन की पत्नी सुनिता, बेटा गोलू, विक्की, सीताराम और उनकी पत्नी घर से 200 मीटर दूर सड़क किनारे परिजनों का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान एक तेज रफ्तार थार जीप ने सभी को कुचल दिया।

विज्ञापन

हादसे में सुनिता, पत्नी मदन, उसके बेटे गोलू और जेठ सीताराम पुत्र बद्री की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इलाज के दौरान सीताराम की पत्नी अनिता ने भी दम तोड़ दिया। इसके बाद से ही ग्रामीण अपनी विभिन्न मांगांे को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola