हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Rajasthan News: तनोट में युवक-युवती के शव बरामद, पाकिस्तानी पहचान पत्र मिलने से खुफिया एजेंसियां सतर्क

Rajasthan News: राजस्थान के जैसलमेर जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे तनोट में पाकिस्तानी पहचान पत्र के साथ एक युवक और एक युवती का शव मिला है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
तनोट में युवक-युवती के शव बरामद (News24 GFX)

Rajasthan News: राजस्थान के जैसलमेर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पुलिस को भारत-पाकिस्तान सीमा से सटी तनोट थाना क्षेत्र में एक युवक और एक युवती का शव बरामद हुआ है। दोनों शवों के पास से दो पाकिस्तानी राष्ट्रीय पहचान पत्र मिले हैं। इसके बाद से ही पूरे इलाके में ये खबर जंगल में लगी आग की तरह फैल गई। इसके साथ ही सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

आखिर क्या है मामला?

इस मामले की जांच कर रहे है जैसलमेर एसपी गौरव चौधरी ने बताया कि शनिवार, 28 जून को तनोट थाना क्षेत्र के गजेसिंह के कुएं से करीब 15 किलोमीटर दूर दो शव पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही तनोट थाने के पुलिस ऑफिसर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। यहां पुलिस को युवक का शव कैर के पेड़ के नीचे पड़ा मिला। वहीं, युवक के शव से करीब 50 फीट की दूरी पर युवती की लाश मिली। युवक ने आसमानी रंग का सलवार-कुर्ता पहन रखा था। युवक के पास में एक पीली चुनरी, एक सैमसंग मोबाइल फोन और एक जेरिकन मिला। जेरिकन चेहरों पर रखा होने से उनकी पहचान तत्काल नहीं हो सकी। वहीं, युवती ने पीले रंग का घाघरा-कुर्ता और हाथों में लाल-सफेद चूड़ियां पहनी हुई थीं। शुरुआती जांच में दोनों शव करीब 8 से 10 दिन पुराने लग रहे थे।

जेब से मिला पाकिस्तानी पहचान पत्र

घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम, एमओओबी टीम और जैसलमेर वृत्ताधिकारी ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुरुष के कपड़ों की तलाशी के दौरान उसके कुर्ते की जेब से दो पाकिस्तानी राष्ट्रीय पहचान पत्र बरामद हुए। पहले कार्ड पर युवक का नाम रवि कुमार पुत्र दीवान, जन्मतिथि 3 जनवरी 2008 है। वहीं दूसरे कार्ड पर युवती का नाम शांति बाई कुमार पुत्री गुलू, जन्मतिथि 30 जुलाई 2010 दर्ज था। दोनों पहचान पत्रों पर ‘पाकिस्तान’ का उल्लेख था और दूसरे पृष्ठ पर उर्दू में लिखावट थी।

विज्ञापन

सीमा पार साजिश या हादसा? जांच जारी

घटनास्थल पर 26वीं BSF बटालियन के अधिकारी भी पहुंचे। दोनों शवों को सीएचसी रामगढ़ की मोर्चरी में रखवाया गया है, जहां मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें: राजस्थान में CM भजनलाल को लेकर कांग्रेस आक्रामक क्यों? गहलोत के इस दावे से बढ़ी सियासी हलचल

विज्ञापन

प्रशासन इसे एक संभावित घुसपैठ, सीमा पार से आपराधिक गतिविधि या साजिश के नजरिए से भी देख रहा है। पुलिस और खुफिया एजेंसियां मामले की हर पहलू से जांच कर रही हैं। मौके की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की गई है और फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

क्या है अगला कदम?

पुलिस अब यह जानने की कोशिश कर रही है कि ये युवक-युवती भारत में कैसे आए, क्या वे सीमा पार से घुसपैठ कर रहे थे या किसी तस्करी गिरोह का हिस्सा थे। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि कहीं इनकी हत्या करके सीमा क्षेत्र में शव फेंके तो नहीं गए। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जांच एजेंसियों ने पूरे इलाके की निगरानी बढ़ा दी है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola