राजस्थान की हॉकी वाली सरपंच कौन बनेगा करोड़पति में नजर आएगी। हरियाणा के नारनौल की बेटी और झुंझुनू जिले की तहसील बुहाना के ग्राम पंचायत लांबी अहीर की सरपंच नीरू यादव को सोमवार को अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठेंगी। नीरू को शो में बतौर स्पेशल गेस्ट बुलाया गया है।
यह भी पढ़ें: आखिर क्यों जया बच्चन हमेशा गुस्से में रहती हैं, पति अमिताभ बच्चन ने KBC में किया खुलासा, देखिए VIDEO
नीरू क्यों कहलाती हॉकी वाली सरपंच
नीरू यादव नारी शक्ति मिसाल हैं। उन्होंने गांव की बेटियों को प्रोत्साहित करने के लिए उनकी एक हॉकी टीम बनाई है। उन्होंने अपनी सैलरी से बच्चियों को हॉकी के गुर सिखाने के लिए एक कोच भी रखा। नीरू लड़कियों के ट्रेनिंग का ध्यान भी रखती है। खुद सुबह उन्हें उठाकर ग्राउंड में लेकर जाती हैं।
यह भी पढ़ें: VIDEO: जिनके फ्रिज में कम सामान होता, उनकी आर्थिक स्थिति कैसी रहती, जानिए
नारनौल के विभिन्न स्कूलों-कॉलेज से पढ़ीं
हरियाणा के नारनौल शहर में पली बढ़ी नीरू यादव मूलरूप से गांव छापड़ा सलीमपुर की रहने वाली हैं। नीरू BSC-MSC, B.Ed-M.Ed और PHD कर चुकी हैं। नीरू के भाई नीतेश यादव CBI में वर्किंग हैं। वह नारनौल के सरस्वती स्कूल की छात्रा रहीं। उन्होंने गर्ल्स कॉलेज से ग्रेजुएशन की।
यह भी पढ़ें: बेटे-बहन संग अक्षय कुमार ने बर्थडे पर महाकाल के दर्शन किए, शिखर धवन भी आए, देखिए वायरल VIDEO
2020 में सरपंच बनी थीं नीरू यादव
नीरू यादव शादी के बाद 2020 में सरपंच चुनी गई थीं। सरपंच बनने के बाद उन्होंने गांव में शिक्षा, चिकित्सा और खेल के क्षेत्र में बेहतरीन काम किए। नीरू द्वारा तैयार हॉकी टीम राजस्थान में कई जगहों पर खेल चुकी है। राजस्थान सरकार द्वारा नीरू को शिक्षा अवॉर्ड भी दिया गया था। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए नीरू महिला मित्र सच्ची सहेली के नाम से एक FPO भी चलाती हैं।
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
1 day agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
3 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
4 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
7 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
7 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
10 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
10 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
12 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
13 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines