Rajasthan Exit Polls 2023: एग्जिट पोल से पहले सभी नेता अपनी- अपनी दावेदारी करते नजर आ रहे थे। वही गुरुवार शाम एग्जिट पोल से पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कांग्रेस सभी विधानसभा चुनाव में अपनी सरकार बनाएगी। जहां जहां अभी हाल में चुनाव हुए है। साथ ही गहलोत ने दावा किया कि बीजेपी पांच राज्यों में से किसी भी राज्य पर नही टिक पाएगी। बीजेपी सभी राज्यो में हारेगी।
अशोक गहलोत ने कहा कि मैने पिछले छह महीनों में गांवों और शहरों में बीजेपी के लिए लोगों की टिप्पणियां सुनी है। मेरा अनुमान है कांग्रेस की ही सरकार बनेगी। राजस्थान के एग्जिट पोल जो भी कहते है और सट्टा बाजार जो भी बता रहा है। मुझे इनके सबके अनुमान नही पता है, लेकिन कुछ भी हो बनेगी कांग्रेस की ही सरकार।
इन तारीखों पर हुए थे मतदान
आपको बता दें कि 40 सदस्यीय मिजोरम विधानसभा के लिए मतदान 7 नवंबर को हुआ था, जबकि 90 सदस्यीय छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए मतदान 7 और 17 नवंबर को हुआ था। वहीं 230 सदस्यीय मध्य प्रदेश विधानसभा के लिए मतदान 17 नवंबर को हुआ था और 200 सदस्यीय राजस्थान विधानसभा के लिए मतदान 25 नवंबर को हुआ था। वहीं इन वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी।
यह भी पढ़े: तेलंगाना में ‘M फैक्टर’, आखिरी चुनाव में मुस्लिम वोट बैंक पर मचे घमासान के पीछे का सियासी गणित समझें
पार्टी एक- दूसरें को हराने में
राजस्थान सीएम अशोक गहलोत ने कहा कांग्रेस के लिए दांव ऊंचे हैं। इसलिए कांग्रेस की जीत पक्की है। क्योंकि कांग्रेस छत्तीसगढ़ और राजस्थान में सत्तारूढ़ पार्टी है। वहीं मध्य प्रदेश में पार्टी सत्ता में लौटने की उम्मीद कर रही है, जहां 2018 में चुनाव जीतने के बावजूद, मार्च 2020 में ज्योतिरादित्य सिंधिया और 22 विधायकों के पार्टी छोड़ने और भाजपा में शामिल होने के बाद विद्रोह के बाद उसने बहुमत खो दिया। आपकों बता दें कि 119 सदस्यीय तेलंगाना विधानसभा में कांग्रेस पार्टी बीआरएस को हराने की कोशिश कर रही है, जो राज्य में लगातार तीसरे कार्यकाल पर नजर बनाए हुए है।
संबंधित खबरें
भारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
9 hrs agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
2 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
4 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
4 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
4 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
4 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
4 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
6 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
6 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines